फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Farmer dies due to negligence of untrained doctor

Hathras News: अप्रशिक्षित चिकित्सक की लापरवाही से किसान की मौत

Wed, 14 May 2025 02:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies due to negligence of untrained doctor
हाथरस जंक्शन कोतवाली के गांव लाड़पुर में अप्रशिक्षित चिकित्सक की लापरवाही से किसान अनार सिंह (58) की मौत हो गई। अनार सिंह बीते 40 साल से अपनी सुसराल जलालपुर में रह कर खेती-बाड़ी कर रहे थे। वे मूल रूप से सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव जनसोई के रहने वाले थे।
विज्ञापन




सोमवार रात खेती का काम करते समय उन्हें अचानक बुखार और दर्द की शिकायत हुई। वे इलाज के लिए पास के गांव लाड़पुर में एक अप्रशिक्षित चिकित्सक के पास चले गए। उस चिकित्सक ने उनको कुछ टेबलेट दीं और एक इंजेक्शन लगा दिया।
विज्ञापन




इंजेक्शन लगने के बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का आरोप है कि अप्रशिक्षित चिकित्सक के गलत उपचार से अनार सिंह की मौत हुई है। घटना के बाद परिजनों में रोना बिलखना शुरू हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed