फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   farmer die but government not listing them says former minister

किसान शहीद हो रहे लेकिन सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंग रही : प्रदीप जैन

Mon, 22 Feb 2021 12:02 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
farmer die but government not listing them says former minister
गांव पोरा में कांग्रेस के किसान संवाद कार्यक्रम में मंचासीन पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
विज्ञापन

कांग्रेस का किसान संवाद कार्यक्रम सिकंदराराऊ के गांव पोरा में हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य रहे। पूर्व मंत्री अपने तय कार्यक्रम से करीब चार घंटे देरी से आए। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकारों पर जमकर निशाना साधा। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि वर्तमान सरकार किसान विरोधी है। यह सरकार झूठे वायदों पर चल रही है। इस सरकार ने आज तक कोई वादा पूरा नहीं किया। आज किसान परेशान हैं। वह अपनी जायज मांगों को लेकर धरना दे रहा है। किसान शहीद हो गए लेकिन सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंग रही है।
इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी के छविचित्र पर माल्यार्पण कर हुई। इसकी अध्यक्षता नौबत सिंह व संचालन सत्य प्रकाश शर्मा ने किया। कार्यक्रम में काफी लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। उन सभी का पूर्व केंद्रीय मंत्री ने स्वागत किया। इसके बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री और उनकी पत्नी का भी स्वागत किया गया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि वह लगातार गांव-गांव घूम रहे हैं और आज ग्रामीण अंचल से युवा कांग्रेस पार्टी से जुड़ रहा है।
विज्ञापन

आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है। अंत में ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष अजीत कुमार चौहान ने सभी का आभार व्यक्त किया। मौके पर डीके चौहान एड, नावेद खान, पंडित ऋषि कुमार कौशिक, बीना गुप्ता एड, शरारउद्दीन कुरैशी, संजय प्रताप सिंह, निखिल वर्ती पाठक, कपिल राजोरिया, इकबाल, बली अहमद, चंदन सिंह बघेल, हरेंद्र, राजू, जगदीश कुमार, तेजवीर यादव, राजीव यादव, जितेंद्र गौतम एडवोकेट, अनुज शर्मा, सत्यम वशिष्ठ, पिंटू खटीक, भुवनेश कुमार, अविनाश चंद्र पचौरी, हरिशंकर वर्मा, नरेंद्र गुप्ता, विष्णु कुमार, धीरेंद्र बघेल आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed