फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Farmer beaten to writer, commotion

किसान ने लेखपाल को पीटा, हंगामा

Mon, 22 Jan 2018 11:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)। Updated Mon, 22 Jan 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
Farmer beaten to writer, commotion
पीटा
तहसील परिसर में सोमवार को एक किसान ने लेखपाल को पीट दिया। इसको लेकर तहसील परिसर में हंगामा हो गया। उधर किसान का आरोप है कि लेखपाल उससे रिश्वत मांग रहा था। इसका विरोध करने पर लेखपाल ने ड्रामा रच दिया। लेखपाल ने किसान के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दे दी है। 
विज्ञापन


लेखपाल डालचंद्र ने दी गई तहरीर में कहा कि वह कार्यालय में बैठ कर काम कर रहे थे। तभी वहां मुकेश कुमार निवासी विधिपुर मौजा बरगवां आया। आते ही गालीगलौज करने लगा। जाति सूचक शब्द कहे। किसान ने लेखपाल से कहा कि उसने खेत में आवंटन क्यों नाप दिया। इसी पर विवाद बढ़ गया। किसान ने मारपीट कर दी। सरकारी अभिलेख भी फेंक दिए। जाति सूचक अपशब्द भी कहे। मामला एसडीएम ज्योत्सना वंधु के समक्ष पहुंचा।
विज्ञापन


एसडीएम ने लेखपाल की तहरीर पर टिप्पणी करते हुए कोतवाल को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए कहा। घटना को लेकर लेकर लेखपालों में आक्रोश व्याप्त है। इधर किसान का कहना था कि लेखपाल खेत नापने को लेकर उससे रिश्वत मांग रहे थे। न देने पर मारपीट का ड्रामा किया है। लेखपाल का कहना है कि किसान रिश्वत का झूठा आरोप लगा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed