फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   farm law is in farmer favour, opposition misguiding them

कृषि कानून किसानों के हित में, विरोधी कर रहे गुमराह

Mon, 15 Mar 2021 11:41 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
farm law is in farmer favour, opposition misguiding them
गांव मन्स्या कलां मे ग्राम चौपाल को संबोधित करते पूर्व सांसद प्रतिनिधि डॉ. महेंद्र पाल शर्मा। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

गांव मन्स्या कलां में सोमवार को भाजपाइयों ने ग्राम चौपाल का आयोजन किया। इसमें काफी संख्या में ग्राम पंचायत मंस्या के किसान एवं भाजपा समर्थकों ने भाग लिया। मौके पर मुख्य अतिथि नगर पंचायत सादाबाद के चेयरमैन रविकांत अग्रवाल ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा किसानों एवं मजदूरों के हित में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने चौपाल में किसानों की आय को दोगुना करने के लिए किए जा रहे कार्यों से सभी को अवगत कराया।
अग्रवाल ने कहा कि कई विरोधी दल जनता की नजर में अप्रासंगिक हो चुके हैं वह भोले भाले किसानों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। पूर्व सांसद प्रतिनिधि डॉ. महेंद्रपाल शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत लाखों किसानों के खाते में करोड़ों रुपये हस्तांतरित किए गए। गरीबों के लिए आयुष्मान योजना, जनधन खाते, एक देश एक राशन कार्ड योजना आदि लागू की गई है। वहीं प्रदेश सरकार द्वारा भी किसान हित में कई योजनाएं चलाईं जा रही है।
विज्ञापन

मौके पर युवा भाजपा नेता डॉ. तरुण शर्मा ने मंचासीन अतिथियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। वहीं मुख्य अतिथि रविकांत अग्रवाल ने बूथ अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह व वरुण शर्मा का माला पहनाकर स्वागत किया। चौपाल की अध्यक्षता भूपत मेठ, संचालन हेमंत गौतम ने किया। चौपाल में प्रमुख रूप से अनिल कुमार, मनोज शर्मा, श्रीनिवास, जहान सिंह, जगदीश प्रसाद, राधेश्याम, मुद्रा सिंह, छत्तर सिंह, भीकम सिंह, अशोक सिंह, खुशहाल, सुंदर सिंह, करतार सिंह, विजेंद्र सिंह, भूरी, जग्गा सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed