{"_id":"6931c218e36d62676807d076","slug":"farm-fraudulently-mortgaged-under-the-pretext-of-kcc-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: दोस्ती में केसीसी के बहाने धोखाधड़ी से खेत का बैनामा कराया, मां-बेटे सहित तीन पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: दोस्ती में केसीसी के बहाने धोखाधड़ी से खेत का बैनामा कराया, मां-बेटे सहित तीन पर रिपोर्ट दर्ज
Thu, 04 Dec 2025 10:47 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 04 Dec 2025 10:47 PM IST
सार
जान मोहम्मद ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि अवधेश निवासी गांव हुसैनपुर से उसके दोस्ताना संबंध थे। अवधेश ने खेत पर केसीसी बनवाने के लिए प्रेरित किया। 18 जून 2025 को अवधेश, जान मोहम्मद को लेकर तहसील आया। अवधेश ने कुछ कागजों पर उसके और अपनी मां के अंगूठे के निशान लगवाए। कुछ दिन बाद जान मोहम्मद अपने खेत पर गया। वहां पर चर्चा थी कि अवधेश ने उसका खेत खरीद लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) बनवाने के बहाने धोखाधड़ी से खेत का फर्जी बैनामा कराने की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई है। न्यायालय के आदेश पर मां-बेटे सहित तीन नामजद आरोपियों के विरुद्ध यह रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
गांव पहाड़पुर थाना सिकंदराराऊ हाल निवासी गांव रामपुर शाहपुर थाना चंडौस जनपद अलीगढ़ निवासी जान मोहम्मद ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि अवधेश निवासी गांव हुसैनपुर से उसके दोस्ताना संबंध थे। अवधेश ने खेत पर केसीसी बनवाने के लिए प्रेरित किया। 18 जून 2025 को अवधेश, जान मोहम्मद को लेकर तहसील आया। यहां पर अवधेश की मां मोहनी देवी भी मौजूद थीं। अवधेश ने कुछ कागजों पर उसके और अपनी मां के अंगूठे के निशान लगवाए। कहा कि वह जान मोहम्मद और अपनी मां के नाम पर केसीसी लोन करा रहा है। वह अपनी मां का गवाह है, भाई संजू सिंह उसकी गवाही दे देगा।
विज्ञापन
कुछ दिन बाद जान मोहम्मद अपने खेत पर गया। वहां पर चर्चा थी कि अवधेश ने उसका खेत खरीद लिया है। इसके बाद इसकी जानकारी हुई कि अवधेश ने अपने चचेरे भाई संजू के सहयोग से पीड़ित की जमीन का फर्जी बैनामा अपनी मां मोहिनी देवी के नाम करा लिया है। केसीसी लोन के बहाने से उससे जिन कागजों पर अंगूठा लगवाया गया, वह फर्जी बैनामे के लिए थे। दोस्ती में धोखा खाए पीड़ित ने अवधेश के घर जाकर इसकी शिकायत की, लेकिन आरोपियों ने उससे गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली।
विज्ञापन
जान मोहम्मद की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में अवधेश, उसकी मां मोहनी देवी और चचेरे भाई संजू निवासीगण गांव हुसैनपुर थाना सिकंदराराऊ को धोखाधड़ी में नामजद किया गया है। कोतवाल शिव कुमार शर्मा ने कहा कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।