फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   False Degree: Notice given by Department to 60 teachers

फर्जी डिग्री ः 60 शिक्षकों को विभाग ने भेजे नोटिस

Fri, 24 Nov 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Fri, 24 Nov 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
False Degree: Notice given by Department to 60 teachers
Teacher
बेसिक शिक्षा विभाग की फर्जी बीएड डिग्री वालों की जांच शनिवार को और आगे बढ़ी। इसमें कुछ शिक्षकों की बीएड डिग्रियों की जांच की। बीएसए ने इसके साथ ही पूर्व में चयनित 60 फर्जी बीएड़ के शैक्षिक प्रमाण पत्रों वाले शिक्षकों को नोटिस जारी किया गया है। इन शिक्षकों से एक सप्ताह में अपने बीएड के शैक्षिक प्रमाण पत्रों के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है। जिससे इन शिक्षकों के स्पष्टीकरण पर विचार के बाद विधिवत रूप से विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जा सके।
विज्ञापन


शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग को शिक्षा सत्र 2004-05 में  डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्व विद्यालय के नाम से फर्जी बीएड़ की डिग्री वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। शनिवार को बीएसए ने इन शिक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की दिशा में पहला कदम बढ़ा दिया है। विभाग द्वारा सत्यापन के प्रथम चरण में सामने आए सभी 60 शिक्षकों के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शनिवार को नोटिस तैयार कराए गए। 
विज्ञापन


इन नोटिसों में विभागीय शिक्षकों से एक सप्ताह में जवाब मांगा गाया है। जिससे इनके द्वारा विभाग को सौंपी गई बीएड डिग्री के सही होने के वह सबूत सहित विभाग को अपना जवाब सौंप सकें। क्योंकि विभागीय अधिकारियों का मानना है कि इसमें कुछ ऐसे शिक्षक भी शामिल हो सकते है। जिनकी डिग्री सही है। कई बार विद्यार्थियों द्वारा अपने रिजल्ट में संशोधन के लिए री-एग्जाम आदि भी दिए जाते हैं। इससे भी कई बार विद्यार्थियों के बीएड के शैक्षिक प्रमाण पत्र में भिन्नता आ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कुछ शिक्षकों की डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय द्वारा बिना किसी महाविद्यालय में एडमिशन के ही परीक्षा भी कराई गई थी। जिसमें प्रशिक्षु की ओर से कोई कूट रचना न होकर यह विश्व विद्यालय के द्वारा लिए गए गलत निर्णय का प्रतिफल भी हो सकता है। इन सभी शंकाओं का समाधान नोटिस के बाद शिक्षक द्वारा दिए गए जबाव के बाद हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed