{"_id":"65e5ff2930233248340c61a0","slug":"fake-candidate-caught-in-physics-paper-in-up-board-exam-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board: भौतिक विज्ञान की परीक्षा में पकड़ा फर्जी परीक्षार्थी, छोटे भाई की जगह दे रहा था पेपर, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board: भौतिक विज्ञान की परीक्षा में पकड़ा फर्जी परीक्षार्थी, छोटे भाई की जगह दे रहा था पेपर, मुकदमा दर्ज
Mon, 04 Mar 2024 10:34 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 04 Mar 2024 10:34 PM IST
सार
नानऊ स्थित श्रीमती सिंघारी देवी इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड के भौतिक विज्ञान के पेपर में एक मुन्नाभाई पकड़ा गया। वह अपने छोटे भाई की जगह परीक्षा दे रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस में सादाबाद क्षेत्र के गांव नानऊ स्थित श्रीमती सिंघारी देवी इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा के दौरान 4 मार्च को शाम की पाली में एक फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया। केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विद्यालय में कक्ष निरीक्षक अरुण कुमार एवं दिनेश कुमार ने एक परीक्षार्थी को दूसरे परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा देते पकड़ लिया। इसकी शिकायत उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक कॉलेज के प्रधानाचार्य महावीर सिंह को दी। सूचना पर तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर एवं उनके साथ एक सेक्टर मजिस्ट्रेट विद्यालय पहुंच गए।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सचिन पुत्र धर्मवीर सिंह निवासी गढ़ी गुमानी बताया। वह उसके छोटे भाई प्रमोद के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। भाई महीपाल सिंह इंटर कॉलेज कुम्हरई का छात्र था। केंद्र व्यवस्थापक महावीर सिंह पुत्र जनक सिंह निवासी पैत खेड़ा खंदौली जिला आगरा की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन