फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   fair and tableaux on Mahashivratri

Mahashivratri 2023: कहीं लगेगा मेला, तो कहीं सजेंगी झांकियां, दिनभर सुनाई दे रही घुंघरुओं की रुनझुन

Sat, 18 Feb 2023 12:57 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 18 Feb 2023 12:57 AM IST
सार

महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। शनिवार को शिव मंदिरों में भोलेबाबा का शृंगार किया जाएगा। शिव मंदिरों में मेला लगने के अलावा भव्य झांकियां भी महाशिवरात्रि पर सजाई जाएंगी। जलाभिषेक के साथ भक्त मनोरथ पूर्ण होने की कामना अविनाशी शिव से करेंगे।

विज्ञापन
fair and tableaux on Mahashivratri
कांवड़ ले जाते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाशिवरात्रि पर्व पर शनिवार को पूरा माहौल भोले की भक्ति में रम जाएगा। इसे लेकर शिवालयों में काफी तैयारी की गई है। पूरे दिन कांवड़ियों की टोलियां शहर से होकर गुजरी। पूरे दिन घुंघरुओं की रुनझुन और बम-बम भोले के जयकारों से वातावरण शिवमय रहा। 

विज्ञापन


महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। शनिवार को शिव मंदिरों में भोलेबाबा का शृंगार किया जाएगा। शिव मंदिरों में मेला लगने के अलावा भव्य झांकियां भी महाशिवरात्रि पर सजाई जाएंगी। जलाभिषेक के साथ भक्त मनोरथ पूर्ण होने की कामना अविनाशी शिव से करेंगे। शहर व आसपास क्षेत्र से बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़ लेने के लिए गंगाघाटों पर गए हैं। 
विज्ञापन


कांवड़ियों के लिए खाद्य सामग्री
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कों पर जगह जगह शिवभक्तों को जलपान, विश्राम आदि के लिए शिविर लगाए गए हैं। बाजारों में भी इस पर्व की धूम मची है। शिवरात्रि भगवान शिव और मां शक्ति के मिलन का पर्व है। जो शिवभक्तों को इच्छित फल, समृद्धि देने वाला है। इस दिन शिवभक्त उपवास रखकर शिव की साधना करते हैं तो दूसरी ओर बहुत से भक्त गंगा जी से जल लाकर महादेव का अभिषेक करते हैं। 


 शुक्रवार को शहर में चारों ओर बम-बम भोले, हर हर गंगे के जयकारे सुनाई दे रहे थे। आगरा अलीगढ़, हाथरस, मथुरा और  सिकंदराराऊ मार्ग पर कांवड़ियों की लंबी-लंबी कतारें दिखाई दे रहीं थी। कांवड़ियों के पेरों में बंधे घुंघरूओं की आवाज जगह-जगह सुनाई दे रही थी। 

मनोकामना की पूर्ति के लिए करें शिव उपासना
आचार्य बल्लभ जी महाराज ने बताया कि इस बार महाशिवरात्रि पर सर्वार्थ सिद्ध योग पड़ा रहा है। इसलिए भक्त मनोकामना पूर्ति के लिए विधिवत शिव उपासना करें। इस दिन रुद्राभिषेक विशेष महत्व है। लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए गन्ने के रस से शिव का अभिषेक करें। शत्रु पर विजय प्राप्त करने के लिए तेल से अभिषेक करें। कन्याएं वर प्राप्ति के लिए गौरा जी की उपासना करें। सामान्यत: गंगाजल, दूध, दही, बेलपत्र, बेर, धतूरा आदि चढ़ाने से शिव जी कृपा भक्तों पर बरसेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed