फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Extorted money through land agreement

Hathras News: जमीन का एग्रीमेंट कर रुपये ऐंठे, एसपी के आदेश पर अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज

Sun, 10 Nov 2024 11:33 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 10 Nov 2024 11:33 PM IST
सार

रोहित अग्रवाल ने पुलिस अधीक्षक को एक प्रार्थना पत्र दिया है। इसमें लिखा है कि उन्होंने पांच बीघा भूमि का एग्रीमेंट श्वेता सिंह का पंजीकरण सदर तहसील में कराया था। जब भूमि का सौदा करने गया तो पता चला कि श्वेता सिंह उस भूमि में सहखातेदार भी नहीं है। 
 

विज्ञापन
Extorted money through land agreement
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस कोतवाली में कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से जमीन का एग्रीमेंट कर रुपये ऐंठने का मामला प्रकाश में आया है। जिसमें आरोपी एक महिला है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने इसमें रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन


कोतवाली सदर की गली तबेला निवासी रोहित अग्रवाल ने पुलिस अधीक्षक को एक प्रार्थना पत्र दिया है। इसमें लिखा है कि उन्होंने पांच बीघा भूमि का एग्रीमेंट श्वेता सिंह पत्नी उदयराज हाल निवासी देहरादून मूल निवासी हाजीपुर का पंजीकरण सदर तहसील में कराया था। जब भूमि का सौदा करने गया तो पता चला कि श्वेता सिंह उस भूमि में सहखातेदार भी नहीं है। 
विज्ञापन


हकीकत में उस नंबर की वसीयत कांतिठाकुर निवासी कैलोरा ने अपनी तीन बेटियों के नाम दस वर्ष पूर्व कर दी गई है। उसे तो अभिलेखों में फर्जी तरीके से दाखिल खारिज और एक कूटरचित खतौनी की प्रति दी गई है। जिसमें श्वेता सिंह एवं उसके पुत्र कबीर उदयराज का नाम लिखा गया है। जांच में पता चला कि उक्त महिला पिछले दस वर्षों से हाथरस के लोगों के साथ धोखाधड़ी करती आ रही है। इनके विरुद्ध धोखाधड़ी के मुकदमे हाथरस जंक्शन थाने में दर्ज है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहित ने बताया कि जब उन्होंने मोबाइल पर संपर्क किया तो उसने उनका नंबर ब्लाक कर दिया। उसने जब उस पर लगातार तगादा किया तो जान से मारने की धमकी देने लगी। कोतवाली सदर पुलिस ने एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed