{"_id":"69dd53a53b4e60908a0b2565","slug":"explosion-in-power-stations-vcb-supply-disrupted-for-five-hours-hathras-news-c-56-1-hts1003-147157-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बिजलीघर की वीसीबी में धमाका, पांच घंटे ठप रही आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बिजलीघर की वीसीबी में धमाका, पांच घंटे ठप रही आपूर्ति
Tue, 14 Apr 2026 02:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 14 Apr 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
हसायन बिजलीघर पर वीसीबी को सही करते विद्युत कर्मी। स्वयं।
- फोटो : Samvad
क्षेत्र में रविवार की शाम छह बजे बिजलीघर की बीसीबी में अचानक धमाका हो गया, जिससे पूरे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। अचानक बिजली गुल होने से लोगों को भीषण गर्मी में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
शाम करीब छह बजे बिजलीघर में तकनीकी खराबी आई, जिसके बाद बीसीबी में तेज आवाज के साथ धमाका हुआ और आपूर्ति बंद करनी पड़ी। इससे हसायन कस्बे सहित आसपास के गांवों में अंधेरा छा गया। बिजली बाधित होने से घरेलू कामकाज के साथ पेयजल व्यवस्था भी प्रभावित हुई। कई स्थानों पर सबमर्सिबल पंप बंद हो गए, जिससे लोगों को पानी के लिए भी दिक्कत झेलनी पड़ी।
सूचना मिलते ही विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और खराबी को दूर करने का काम शुरू किया। शाम छह बजे ठप हुई बिजली रात करीब 11 बजे बहाल हो सकी। पांच घंटे बिना बिजली के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उपखंड अधिकारी शुभम सिंह ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई थी, जिसे दूर कर लिया गया है।