फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Excise department seals two country liquor shops, sent samples for investigation

आबकारी विभाग ने दो देशी मदिरा की दुकानें की सील, जांच के लिए भेजे सैंपल

Thu, 29 Apr 2021 12:13 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Excise department seals two country liquor shops, sent samples for investigation
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

नगला सिंघी में हुई छह लोगों की मौत के बाद आबकारी विभाग एक्शन में आ गया है। विभाग ने जांच के आधार पर दो देशी मदिरा की दुकानों को सील कर दिया है और दोनों दुकानों से सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिया है। इन दुकानों को मौके पर मिले खाली पौव्वा के बार कोड के आधार पर ट्रेस किए जाने पर सील करने की कार्रवाई की गई।
नगला सिंघी में छह लोगों की मौत की खबर से प्रशासन में खलबली मच गई। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया। इस दौरान सामने आया कि कुल देवता को खुश किए जाने के लिए देशी मदिरा से धार दी गई थी। इसके बाद इस मदिरा का सेवन भी किया गया था। इस मदिरा के पीने के बाद तबियत बिगड़ी और पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

छठे व्यक्ति की मौत आगरा में इलाज के दौरान हुई। आबकारी विभाग की टीम ने मौत के बाद घटनास्थल का जायजा लिया। इस दौरान मौके पर मिले खाली पौव्वा के बार कोड के आधार पर ट्रेस करने पर जानकारी हुई कि दो दुकानों को इस बैच नंबर का माल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस आधार पर विभाग ने सासनी गेट खाती खाना में देशी मदिरा की दुकान, माधव बिहार कॉलोनी इगलास रोड स्थित देेशी मदिरा की दुकान को सील कर दिया है। वहीं दोनों दुकानों से सैंपल लेकर जांच के लिए लैब को भेजे गए हैं। जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि जांच के दौरान दो दुकानों के बैच नंबर ट्रेस हुए। इस आधार पर दोनों दुकानों को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed