फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Excellent contribution of teachers in the development of the country

देश के विकास में शिक्षकों का सराहनीय योगदान

Sat, 09 Sep 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Sat, 09 Sep 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
 Excellent contribution of teachers in the development of the country
मंत्री
उप्र पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में शनिवार को मेला श्री दाऊजी महाराज परिसर में शिक्षक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों और सेवा निवृत शिक्षकों को सम्मानित किया गया।  
विज्ञापन


सम्मेलन में संयोजक रमेश चौधरी के संयोजन में हुआ। सम्मेलन में मंचासीन मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण और विशिष्ट अतिथि सांसद राजेश दिवाकर, विधायक वीरेंद्र सिंह राना, सदर विधायक हरीशंकर माहौर, भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार, संघ के प्रांतीय अध्यक्ष योगेश त्यागी, प्रांतीय मंत्री नरेश कौशिक, प्रांतीय कोषाध्यक्ष संतोष यादव का फूलमालाओं व साफा बांधकर स्वागत किया गया। संघ के जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह ने चांदी का मुकुट और एबीएसए जितेंद्र सिंह बीएसए रेखा सुमन ने भी केबिनेट मंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन


सम्मेलन की अध्यक्षता शिक्षक सत्यप्रकाश गोस्वामी ने की। केबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण ने शिक्षकों के सम्मान, शिक्षा उन्नयन, नामांकन वृद्धि पर प्रकाश डाला। उन्होने कहा कि शिक्षकों का देश के विकास में सराहनीय योगदान है। शिक्षक पढ़ाई के साथ साथ बच्चों में संस्कार भी डालता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मेलन में डीएम की सोच पर केंद्रित शौच मुक्त भारत और स्वच्छता मिशन पर केंद्रित फिल्म दिखाई गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह, श्रीकृष्ण उपाध्याय, लालता प्रसाद, तेजवीर सिंह, संजीव सेंगर, जयशंकर सारस्वत, संजीत वर्मा, अशोक कुमार सिंह, केरम सिंह, गिरेंद्र चौधरी आदि का अहम योगदान रहा। जिला विद्यालय निरीक्षक जितेंद्र मलिक ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया। कार्यक्रम में ओसी कलेक्ट्रेट ज्योत्सना बंधु, जिला समन्वयक सुधीर राठी, माध्यमिक शिक्षा लेखाधिकारी रामवीर सिंह, एसएन सिंह, एबीएसए जमुना प्रसाद सुमन, पवन कुमार, अखिलेश यादव, जितेंद्र चौधरी, बलवीर सिंह आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed