{"_id":"5d1b9e898ebc3e3c914d431c","slug":"excavations-conducted-at-several-locations-but-did-not-find-fault-hathras-news-ali207355119","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई स्थानों पर कराई खुदाई लेकिन नहीं मिला फॉल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई स्थानों पर कराई खुदाई लेकिन नहीं मिला फॉल्ट
विज्ञापन
हाथरस शहर के एक घर में नल से आता गंदा पानी।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर में अब मोहल्ला सीयल खेड़ा में नगर पालिका की वाटर सप्लाई की पाइपों के जरिये घरों में गंदा पानी आ रहा है। पालिका की टीमों ने कई स्थानों पर खुदाई की, जिससे कि टूटी हुई पाइप लाइन का पता चल जाए लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। इसी तरह रविकुंज में भी इसी तरह गंदा पानी घरों में आ रहा है।
शहर में ज्यादातर वाटर सप्लाई की पाइप लाइनें नाले-नालियों में से होकर गुजर रही हैं। अक्सर जब पाइप लाइनें टूट जाती हैं तो इनमें गंदे नाले-नालियों का पानी घुस जाता है और वह घरों में गंदा पानी आने लगता है। शहर के मोहल्ला सीयल के लोग इस समस्या से परेशान हैं। इससे पहले रवि कुंज, कंचन नगर, नगला भोजा आदि इलाकों में भी यही स्थिति कई दिन से लोग झेल रहे हैं।
इसकी शिकायत नगर पालिका प्रशासन से की है। सीयल खेड़ा मोहल्ले में पालिका की टीमों ने कई जगह खुदाई भी की लेकिन यह फॉल्ट नहीं मिला। इस मामले में नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा का कहना है कि उन्होंने टीमें भेजी हैं और वह फॉल्ट ढूंढ रही हैं। जल्द ही इसे ठीक कराया जाएगा। इन इलाकों में पानी के टेंकर से पानी की आपूर्ति कराई जा रही है।