फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Every evening in the Muhlle Ankian Alam Tera ...

अंखियां द मौहल्ले में हर शाम तेरा आलम...

Mon, 29 Feb 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 29 Feb 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Every evening in the Muhlle Ankian Alam Tera ...

सादाबाद। आगरा रोड स्थित अन्नपूर्णा सेवा सदन में रविवार को ब्राइट स्टार पब्लिक स्कूल के तत्वावधान में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। नन्हें मुन्हें छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में स्कूल के होनहार विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मंडी समिति सचिव अलीगढ़ राजेंद्रपाल शर्मा, विशिष्ट अतिथि, प्राचार्य डॉ. ज्वाला सिंह, पूर्व प्राचार्य वीपीएस उपाध्याय ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। संचालन करते हुए स्कूल संस्थापक डॉ. आरएन शर्मा ने स्कूल की प्रगति आख्या पढ़कर सुनाई और जल्द ही स्कूल में छात्र-छात्राओं को पेपरलैस एजूकेशन देने पर प्रतिबद्धता व्यक्त की। छात्र-छात्राओं ने फैशन का है ये जलवा पर रैंप पर कैटवॉक का जलवा बिखेरा। दहेज प्रथा, बेटी बचाओ का संदेश देते नाटक का मंचन कर लोगों को भाव विभोर कर दिया। प्रेम रतन धन पायो और अंखियां द मौहल्ले में हर शाम तेरा आलम पर नृत्य प्रस्तुत कर संमा बांध दिया। करीब दो दर्जन से अधिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद स्कूल में खेलकूद व विभिन्न गतिविधियों में अव्वल आए 70 से अधिक छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक सौरभ नगाइच, प्रधानाचार्या पी. शर्मा, शैलेंद्र नगाइच और केके नगाइच ने आभार जताया। इस मौके पर रघुनाथ प्रसाद शर्मा, मुनेश कौशिक आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed