फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Every empowerment needs to be educationally strong

हर सशक्तीकरण के लिए शैक्षिक रूप से सशक्त होना जरूरी

Sat, 13 Jul 2019 12:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Every empowerment needs to be educationally strong
हर सशक्तीकरण के लिए शैक्षिक रूप से सशक्त होना जरूरी
विज्ञापन

अमर उजाला के अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत हुई सेमिनार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। स्थानीय जलेसर रोड पर गांव कैमार में कन्हीं सिंह इंटर कॉलेज में अमर उजाला अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स के तहत एक सेमीनार हुई। वक्ताओं ने नारी सशक्तीकरण पर जोर दिया। वक्ताओं ने मुख्य रूप से कहा कि शिक्षित व्यक्ति हर तरीके से सशक्त है और नारी सशक्तीकरण के लिए भी शैक्षिक सशक्तीकरण जरूरी है। इस मौके पर बीडीओ हाथरस ज्योति शर्मा ने सभी छात्राओं और अन्य लोगों को नारी गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि हाथरस ब्लॉक प्रमुख अमर सिंह पांडेय, विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता दिगंबर सिंह एडवोकेट, प्रधान गंगचौली गौरव प्रताप सिंह, प्रधान नरेशपाल सिंह, प्रधान राजू सिंह जादौन आदि ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर की। इस मौके पर अतिथियों का स्वागत किया गया। तदुपरांत कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गान प्रस्तुत किया। मोना, दीक्षा, अंबे, अलका, प्रियंका, रूपल, अनुष्का, प्रांशु, सानिया, जया, अनुपम, ऊषा, शिवानी, सोम्या, प्रेमलता, एकता आदि ने अपने भाषण व कविता के माध्यम से कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

बीडीओ हाथरस और सासनी ज्योति शर्मा ने इस मौके पर छात्राओं से कहा कि वह अपना लक्ष्य निर्धारित करें और पूरी मेहनत से पढ़ें। उन्होंने कहा कि हर सशक्तीकरण के लिए शैक्षिक सशक्तीकरण जरूरी है। उन्होंने लड़कियों की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे हेल्पलाइन नंबरों के साथ कई योजनाओं की भी जानकारी दी। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा के साथ जागरूक होना भी जरूरी है। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अमर सिंह पांडेय ने कहा कि जहां नारियों का सम्मान होता है, वहां देवता निवास करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि आज सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए तमाम योजनाएं चला रखी हैं। इन योजनाओं का महिलाएं लाभ लें। विशिष्ट अतिथि दिगंबर सिंह एडवोकेट ने कई अहम कानूनों की जानकारी छात्राओं की दी। उन्होंने कहा कि यदि उनके साथ कोई गलत व्यवहार करता है तो वह इसे छिपाएं नहीं, बल्कि उसे अपने परिजनों को जरूर बताएं। अध्यक्षता कॉलेज के प्रबंधक प्रेमपाल सिंह ने की और संचालन प्रधानाचार्य लक्ष्मीराज सिंह ने किया। इस मौके पर मुख्य रूप से अध्यापिकाएं हेमलता अग्रवाल, मीनू सिंह, अर्चना सिंह, पूजा कश्यप, अध्यापक विपिन कुमार, सुशील कुमार के अलावा अमित कुमार सिंह, कृष्णपाल सिंह, सतेंद्र सिंह, कृष्णपाल सिंह, चंद्रभान सिंह, अंकुर कुमार, प्रवेश कुमार, सगीर अहमद, अफरोज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed