फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Even after 25 days police could not find clue of missing teenager

Hathras News: 25 दिन से लापता किशोर का सुराग नहीं, घर से कोचिंग गया था

Sat, 10 Jun 2023 12:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Sat, 10 Jun 2023 12:56 AM IST
सार

17 मई को थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कस्बा मेंडू के मोहल्ला जाटवान खुर्द निवासी ईशांत पुत्र छत्तरपाल सिंह हाथरस कोचिंग पढ़ने के लिए घर से निकला था। इसके बाद से वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी बहुत खोजबीन की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन
Even after 25 days police could not find clue of missing teenager
लापता ईशांत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के मोहल्ला जाटवान खुर्द निवासी छत्तरपाल सिंह ने एसपी देवेश पांडेय से अपने लापता बेटे ईशांत की बरामदगी के लिए गुहार लगाई है।

विज्ञापन


17 मई को थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कस्बा मेंडू के मोहल्ला जाटवान खुर्द निवासी ईशांत पुत्र छत्तरपाल सिंह हाथरस कोचिंग पढ़ने के लिए घर से निकला था। इसके बाद से वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी बहुत खोजबीन की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। कोचिंग के शिक्षक से पूछताछ करने पर पता चला कि वह कोचिंग भी आया था।
विज्ञापन


ईशांत के पिता छत्तरपाल सिंह ने इस संबंध में थाना हाथरस जंक्शन में मुकदमा दर्ज कराया। परिजनों का कहना है कि इस संबंध में पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों से मिलकर बरामदगी की गुहार लगा चुके हैं। 25 दिन बाद भी पुलिस को ईशांत का कोई सुराग नहीं मिला है। छत्तरपाल सिंह ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छत्तरपाल सिंह ने कहा है कि उनके संज्ञान में आया है कि स्कूल की फीस लेकर ईशांत घर से निकला था। रास्ते में कुछ लोगों ने ईशांत से मोबाइल, स्कूल फीस, और साइकिल ली गई। उनके बेटे को यह लोग डरा-धमकाकर साथ ले गए। शिकायतकर्ता ने कहा कि उनके बेटे को गायब कर यह लोग खुलेआम घूम रहे हैं, जबकि इन लोगों के नाम व पते मेरे द्वारा पुलिस को दे दिए गए हैं।

उन्होंने डर है कि कहीं उनके पुत्र की हत्या तो नहीं कर दी गई है या किसी गिरोह के सुपुर्द तो नहीं कर दिया गया। इस संबंध में थाना हाथरस जंक्शन प्रभारी गिरीश चंद्र गौतम का कहना है कि ईशांत की तलाश जारी है। पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर उसकी की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed