फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   escape board at home

यह घर बिकाऊ है: बोर्ड पर लिखा...शराबी, गुंडों, दबंग और पिस्टल विक्रेता से मजबूर होकर पलायन को मजबूर हैं

Sun, 28 May 2023 10:13 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 28 May 2023 10:13 PM IST
सार

गांव के आठ लोग हाथों में लाठी-डंडे व पिस्टल लेकर घर के अंदर घुस आए और मारपीट करने लगे। दो लोगों ने उसकी कनपटी पर पिस्टल तान दी और उसे पीटते रहे। पत्नी और बहन उसे बचाने आई तो उन्हें भी लाठी डंडों से पीटा।

विज्ञापन
escape board at home
घर पर लगा पलायन का बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस में मुरसान के गांव करील में कुछ लोगों के घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित परिवार ने गांव छोड़ दिया और मकान पर बिकाऊ है का बोर्ड लगा दिया है। बोर्ड पर लिखा है कि शराबी, जुवारी, गुण्डों, दबंग एवं पिस्टल विक्रेता से मजबूर होकर के पलायन। आरोप है कि एक महिला ही गांव में रुकी हुई है, उसे भी घर से बाहर निकलने नहीं दिया जा रहा है। 

विज्ञापन


नगेंद्र निवासी करील का कहना है कि बुधवार की दोपहर को गांव के आठ लोग हाथों में लाठी-डंडे व पिस्टल लेकर घर के अंदर घुस आए और मारपीट करने लगे। दो लोगों ने उसकी कनपटी पर पिस्टल तान दी और उसे पीटते रहे। पत्नी और बहन उसे बचाने आई तो उन्हें भी लाठी डंडों से पीटा। नगेंद्र का कहना है कि मुरसान कोतवाली पर शिकायत की लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। उसने आरोप लगाया कि आरोपी काफी दबंग किस्म के हैं और इनके खिलाफ मुरसान कोतवाली में कई मुकदमे दर्ज हैं। उनकी दहशत के चलते वह अपनी पत्नी, बहन व बच्चों को लेकर गांव छोड़ आया है। उसकी मां प्रेमवती अभी गांव में ही रुकी हुई हैं।
विज्ञापन


 प्रेमवती का कहना है कि रविवार की सुबह वह भी अपना सामान लेकर गांव से जा रही थीं, लेकिन गांव के कुछ गण्यमान्य लोगों ने रोक दिया और उनके घर पर लगे बोर्ड को भी बिना मर्जी के उतारकर ले गए। प्रेमवती का कहना है कि पिछले तीन दिन से मवेशियों को चारा तक नहीं डाला है,  सूखा भूसा ही चारे के रूप में दिया जा रहा है। दबंग घर से बाहर निकलने नहीं दे रहे हैं। पशु उनके घर में ही बंद हैं। इस मामले में सीओ सादाबाद गोपाल सिंह का कहना है कि आपसी विवाद में दबाव बनाने के लिए बोर्ड लगाया गया है। बोर्ड को हटा दिया गया है। पलायन जैसा कोई मामला नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed