फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Engineers Colony electricity supply was cut off for thirty hours

Aligarh News: तीस घंटे तक गुल रही इंजीनियर्स कॉलोनी की बिजली, लोगों ने किया हंगामा

Sat, 08 Jun 2024 05:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 08 Jun 2024 05:24 AM IST
सार

इंजीनियर्स कॉलोनी की आपूर्ति आंधी के चलते 5 जून रात 10 बजे से बाधित हुई थी। मरम्मत कार्य के बाद 7 जून सुबह पांच बजे इसे बहाल किया गया। तीस घंटे बाद आई बिजली फिर से गुल हो गई।

विज्ञापन
Engineers Colony electricity supply was cut off for thirty hours
विद्युत आपूर्ति बाधित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

5 जून देर शाम आई आंधी से शहर की विद्युत व्यवस्था व्यवस्था चरमरा गई। कई जगह पेड़ से बंच केबल क्षतिग्रस्त हो गई। इंजीनियर्स कॉलोनी में 7 जून को 30 घंटे बाद बिजली आई, लेकिन कुछ घंटे बाद फिर से गुल हो गई। निर्बाध आपूर्ति न मिलने से स्वर्णजयंती नगर उपकेंद्र पर लोगों ने हंगामा कर दिया।

विज्ञापन


इंजीनियर्स कॉलोनी की आपूर्ति आंधी के चलते 5 जून रात 10 बजे से बाधित हुई थी। मरम्मत कार्य के बाद 7 जून सुबह पांच बजे इसे बहाल किया गया। तीस घंटे बाद आई बिजली फिर से गुल हो गई। शाम तक कॉलोनी में बिजली आंख मिचोली का खेल खेलती रही। इस तरह क्षेत्र के लोगों ने 7 जून को भी पूरे दिन बिजली संकट को झेला। निर्बाध आपूर्ति न मिलने से 6 जून देर रात स्वर्णजयंती नगर उपकेंद्र पर क्षेत्रीय लोगों ने अधिकारियों को घेर लिया।
विज्ञापन


अधिकारियों ने लोगों को मुश्किल से समझाकर वापस भेजा। हालांकि इसके बाद भी आपूर्ति सुचारू नहीं हो पाई। बुधवार को आई आंधी में सबसे अधिक स्वर्णजयंती नगर उपकेंद्र प्रभावित हुआ था। इससे जुड़े शहर के राधापुरम, किला रोड, मेलरोज बाइपास, अनूपशहर, रॉयल कावेरी, सुदामपुरी, सासनी गेट जैसे क्षेत्रों में आपूर्ति न मिलने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साधु आश्रम उप केंद्र से जुड़े क्षेत्रों में आज नहीं आएगी बिजली
साधुआश्रम उपकेंद्र से सटे क्षेत्रों में आज आठ घंटे बिजली नहीं आएगी। सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। उपखंड अधिकारी ने बताया कि शनिवार को 5 एमवीए से 10 एमवीए में परिवर्तित करने का कार्य किया जाएगा। इसके चलते आपूर्ति बाधित रहेगी। आंधी से हुए नुकसान का मरम्मत कार्य रविवार को किया जाएगा। रविवार सुबह 7 बजे से सुबह 11 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed