फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Encroachment on roads, footpaths and drains of Hathras market

Hathras: बाजार की सड़क-फुटपाथ और नालियों पर अतिक्रमण, चौड़े मार्ग सिमट कर बने गली, समस्या को लेकर दिया ज्ञापन

Mon, 18 Mar 2024 04:37 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 18 Mar 2024 04:37 PM IST
सार

हाथरस के घंटाघर, नाजिहाई बाजार, रूई की मंडी, हलवाई खाना, मोहनगंज, बेनीगंज, लोहत बाजार, परसट्टा बाजार, पत्थर बाजार, नयागंज, चूना वाला डंडा, रामलीला ग्राउंड, पंजाबी मार्केट, बागला मार्केट, कमला बाजार, बंदरबन, सर्कुलर रोड, चक्की बाजार आदि के मार्गों पर अतिक्रमण इस कदर है कि चौड़ा मार्ग सिमट कर गली बन गया है।

विज्ञापन
Encroachment on roads, footpaths and drains of Hathras market
कलेक्ट्रेट पर ओसी रवेन्द्र कुमार को ज्ञापन देते अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार एसोसिएशन के पदाधिकारी - फोटो : स्वयं

विस्तार

अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार एसोसिएशन ने 18 मार्च को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन दिया। जिसमें हाथरस शहर के बाजारों में हो रहे अतिक्रमण को मुक्त कराने की मांग उठाई। 

विज्ञापन


अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि हाथरस शहर के सभी मुख्य बाजार जैसे घंटाघर, नाजिहाई बाजार, रूई की मंडी, हलवाई खाना, मोहनगंज, बेनीगंज, लोहत बाजार, परसट्टा बाजार, पत्थर बाजार, नयागंज, चूना वाला डंडा, रामलीला ग्राउंड, पंजाबी मार्केट, बागला मार्केट, कमला बाजार, बंदरबन, सर्कुलर रोड, चक्की बाजार आदि के मार्गों पर अतिक्रमण इस कदर है कि चौड़ा मार्ग सिमट कर गली बन गया है। इन मार्गों पर पैदल चलना जनमानस के लिए मुसीबत बना हुआ है। 
विज्ञापन


बाजार की गलियों में स्थित नालियों पर लोहे के जाल रखकर उसके ऊपर बेंच लगाकर दुकानदार अपना माल बेच रहे हैं। हाथरस शहर की बख्तावर गली, होली गली, मालिन गली, बजरिया गली समेत अन्य गली-मोहल्लों में दुकानदारों के अतिक्रमण के कारण बाजार बंद नजर आते हैं। अतिक्रमण के कारण ही नालियों की सफाई नहीं हो रही है। जिसके कारण जलभराव की समस्या बनी रहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजारों में जाम लगने के कारण असामाजिक तत्वों के लोग समाज विरोधी घटनाएं घटित करते हैं। अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जनमानस के लिए मुख्य बाजारों के मार्गों, फुटपाथों व नालियों को अतिक्रमण से मुक्त कराए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने के दौरान जिला अध्यक्ष जयप्रकाश तिवारी, दीपक, महासचिव भवतेंद्र पाल सिंह, विवेक शर्मा, राधेश्याम शर्मा, इंदिरा जायसवाल, प्रतिमा भारद्वाज सहित आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed