फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   enchrochment will remove from sadabad's market

सादाबाद में चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

Tue, 09 Mar 2021 11:33 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
enchrochment will remove from sadabad's market
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

सादाबाद नगर में अवैध कब्जों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए जल्द ही अभियान चलेगा। अतिक्रमण को हटाए जाने को लेकर तहसील सभागार में एसडीएम राजेश कुमार ने एनएच और नगर पंचायत के अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में एसडीएम ने निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर अवैध रूप से स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण कर लिया गया है, उनको सख्ती पूर्वक हटवाया जाए। जहां जहां जाम की स्थिति है, वहां से जाम का निपटारा कराया जाए। गलत तरीक से खड़ी होने वाली कार, ढकेल आदि पर भी सख्ती की जाए। बैठक में तय किया गया कि मथुरा रोड, तहसील रोड, रोडवेज व प्राइवेट बस स्टैंड के आसपास जहां कहीं भी अवैध अतिक्रमण है, उसे चिन्हित कर हटाया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर तीन दिन का वक्त स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए दिया जाएगा। इसके बाद जेसीबी के जरिए अतिक्रमण को ध्वस्त करा दिया जाएगा। इस मौके पर एनएच से सूर्यप्रताप सिंह और नगर पंचायत से ईओ लल्लनराम यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed