फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Electricity workers Protest against Electric City Bill

हाथरसः इलेक्ट्रिक सिटी बिल के विरोध में गरजे विद्युत कर्मी

Mon, 19 Jul 2021 11:42 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Electricity workers Protest against Electric City Bill
ओढपुरा कार्यालय पर प्रदर्शन करते विद्युत कर्मी । - फोटो : HATHRAS
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर सोमवार को ऊर्जा क्षेत्र के निजीकरण के दृष्टिकोण से संसद के मानसून सत्र में इलेक्ट्रिक सिटी अमेंडेंट बिल 2021 के पारित करने की एक तरफ कोशिश के विरोध में सोमवार को ओढपुरा स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर विरोध सभा की गई। जिसकी अध्यक्षता राजाबाबू सारस्वत ने की और संचालन सत्यवीर सिंह, विनय कुमार यादव ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

इस मौके पर जितेंद्र यादव, गोपीचंद्र भास्कर, सुमित गोयल, विवेक भारती, जयवीर सिंह, रमेश कुमार शर्मा, सतेंद्र मोहन आदि वक्ताओं ने केंद्र सरकार की इस जनविरोधी, किसान विरोधी एवं कर्मचारी विरोधी नीतियों का विरोध किया। सरकार से मांग की कि इस बिल को पारित करने से पूर्व बिल को संसद की स्टेडिंग कमेटी के पास भेजकर किसानों एवं बिजली कर्मियों के सुझाव के बाद ही पारित किया जाए। अन्यथा बिजली कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे। वक्ताओं ने कहा कि इस बिल को वापस नहीं किया गया तो दस अगस्त को अधिकारी व कर्मचारी एक दिन का कार्य बहिष्कार करेंगे। विरोध सभा में गिर्राज सिंह, रमेश कुमार सिंह, विनोद तोमर, चेतन चौहान, रामगोपाल, तौषीश कुमार, लेखराज सिंह, विनोद कुमार शर्मा, सोमेश कुमार, गोपाल चतुर्वेदी, ललित कुमार सिंह, अंकित कुमार, एसएन पांडेय, केजी अग्रवाल, एसपी हंस, कमल सिंह, हसन मोहम्मद, रितु कुमार, शिवकुमार, विवेक भारती, अशोक कुमार सारस्वत, सुमित गोयल, सुरेश चंद्र, संजीव कुमार, विशाल निषाद, सतेंद्रपाल सिंह, श्रीकांत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed