फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Electricity supply to half the city remained disrupted for five hours, faced problems

Hathras News: पांच घंटे ठप रही आधे शहर की बिजली, झेलीं दिक्कतें

Sun, 22 Sep 2024 05:20 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 22 Sep 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply to half the city remained disrupted for five hours, faced problems
शहर के 132 केवी ओढ़पुरा विद्युत उपकेंद्र से शनिवार को करीब पांच घंटे तक आधे शहर की बिजली ठप रही। प्रगतिपुरम बिजलीघर के अंतरगत मरम्मत कार्य किए जाने के लिए बिजली बंद की गई। बिना बिजली के शहरवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह आठ बजे ओढ़पुरा विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति को मरम्मत कार्य के लिए बंद किया गया। इससे शहर के प्रगतिपुरम बिजलीघर के तहत आने वाले अलीगढ़ रोड, साकेत कॉलोनी, लेबर कॉलोनी, खंदारी गढ़ी, तमना गढ़ी, बागला कॉलेज रोड, खातीखाना, गणेशगंज, सासनी गेट, बागला कॉलेज रोड, मुरसान गेट, जागेश्वर, पंजाबी कॉलोनी की आपूर्ति ठप पड़ रही। दोपहर एक बजे काम पूरा होने के बाद आपूर्ति बहाल की।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में फाॅल्ट से बिजली ठप
हाथरस। बागला जिला अस्पताल में शनिवार को फाॅल्ट होने के आधे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इसके चलते जिला अस्पताल में कुछ देर बाद सिटी स्कैन का काम भी ठप हो गया। मरीजों को बिना सिटी स्कैन आदि कराए ही लौटना पड़ा। दोपहर को विद्युत आूपर्ति बहाल होने के बाद ही अस्पताल में चिकित्सा सेवाएं सुचारू हो सकीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
बातचीत,,,,,,,,,,,
आज सुबह से ही बिजली चली गई। काफी इंतजार के बाद भी बिजली न आने से रोजाना के काम प्रभावित हुए। काफी देर के बाद काम शुरू कर पाए। काफी दिक्कत रही।
-विजय कुमार निवासी गोला वाली गली।
----
विद्युत विभाग की ओर से दो घंटे तक आपूर्ति ठप रखने की बात कही गई थी, लेकिन करीब पांच घंटे आपूर्ति ठप रही है। पूरा कार्यक्रम खराब हो गया। दोपहर बाद काम सुचारू हो सके।
-राजीव कुमार निवासी गढ़ी तमना, हाथरस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed