{"_id":"5a84848e4f1c1b4d588b88f3","slug":"electricity-recovery-through-village-principals","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधानों के जरिए होगी विद्युत बकाया वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधानों के जरिए होगी विद्युत बकाया वसूली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
Updated Thu, 15 Feb 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
गांव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्व वसूली में हर बार पिछड़ रहा जिले का बिजली महकमा बकाया वसूलने के नए नए तरीके खोज रहा है। अब महकमा ग्राम प्रधानों को उनकी ग्राम पंचायत के गांव के बकाएदारों की सूची भेजेगा, जिससे कि ग्राम प्रधान बकाया जमा करने के लिए ग्रामीणों को जागरूक कर सकें।
गौरतलब हो कि जिलेभर में करीब 400 करोड़ रुपये का बकाया चल रहा है। चारों विद्युत वितरण खंड इस बकाए को वसूलने मेें एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं, लेकिन हर महीने राजस्व वसूली का लक्ष्य तक पूरा नहीं हो पा रहा है। ऐसे में स्थानीय विद्युत अधिकारियों को उच्चाधिकारियों की डांट फटकार का सामना करना पड़ रहा है। बकाया वसूलने के लिए एक तरफ बिजली महकमा लगातार 10 हजार से ऊपर के बकाएदारों के कनेक्शन काट रहा है। वहीं लाखों के बकाएदार गांव की बिजली भी काटी जा रही है।
अब महकमे ने ग्राम प्रधानों को बकाएदारों की सूची भेजने की नयी योजना बनाई है, जिससे कि बकाएदारों से वसूली की जा सके। अधीक्षण अभियंता प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि द्वितीय और तृतीय खंड के अधिशासी अभियंताओं को गांववाइज बकाएदारों की सूची बनाने के निर्देश दिए गए हैं। सूची बनाए जाने का काम शुरू हो गया है। इन बकाएदारों की सूची को ग्राम प्रधानों को भेजा जाएगा, जिससे कि ग्राम प्रधान बकाएदारों को बकाया जमा करने के लिए प्रेरित कर सकें।