फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Electricity department did not return the money, case registered against two

Hathras News: विद्युत विभाग की रकम नहीं लौटाई, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 11 Sep 2024 03:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Wed, 11 Sep 2024 03:12 AM IST
सार

20 मार्च 2023 को विद्युत विभाग के कर्मचारी ने 460952 रुपये जमा किए थे, लेकिन विभाग के कैश ऑफिसर सोन कुमार और लेखापाल अमिता चौधरी से भूलवश यह रकम संतोष कुमार गौतम व माधुरी गौतम निवासी गढ़ उमराव बिसावर के खाते में जमा हो गई।

विज्ञापन
Electricity department did not return the money, case registered against two
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सादाबाद कोतवाली में चौधरी चरण सिंह चौराहा स्थित एसबीआई के शाखा प्रबंधक सुशील कुमार पुत्र दयाराम ने संतोष कुमार पुत्र गंगाराम गौतम निवासी गढी अंचा और माधुरी गौतम पत्नी संतोष कुमार गौतम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इन दोनों के खाते में गलती से बिजली विभाग की रकम जमा हो गई थी, जिसे इन्होंने वापस नहीं किया।

विज्ञापन


रिपोर्ट में आरोप है कि 20 मार्च 2023 को विद्युत विभाग के कर्मचारी ने 460952 रुपये जमा किए थे, लेकिन विभाग के कैश ऑफिसर सोन कुमार और लेखापाल अमिता चौधरी से भूलवश यह रकम संतोष कुमार गौतम व माधुरी गौतम निवासी गढ़ उमराव बिसावर के खाते में जमा हो गई, जबकि यह रकम विद्युत विभाग ने जमा कराई और जमा की रसीद भी विभाग के पास है। विद्युत विभाग द्वारा रकम जमा करने का बाउचर भी शाखा में उपलब्ध है।
विज्ञापन


विद्युत विभाग ने सात महीने बाद जांच कराई तो खाते में रकम जमा नहीं थी। जांच में पता चला कि यह रकम भूलवश संतोष व माधुरी के खाते में जमा हो गई है। इसकी वसूली के लिए कैश ऑफिसर सोन कुमार, लेखापाल अमिता चैधरी, वर्तमान कैश ऑफिसर सतेंद्र, क्षेत्राधिकारी बच्चू सिंह, शाखा प्रबंधक सुशील कुमार व क्षेत्रीय सम्मानित व्यक्तियों ने भी कई बार संतोष और माधुरी से संपर्क किया, लेकिन आज तक उन्होंने इस रकम को जमा नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक ने कई बार लिखित रूप से भी इन दोनों को सूचित किया, लेकिन इन लोगों ने इन पत्रों को लेने से इंकार कर दिया। आरोप है कि स्टाफ के साथ भी गलत व्यवहार किया गया। सतेंद्र के हाथों से दस्तावेज छीन लिए गए। इस तरह संतोष व माधुरी गौतम ने सरकारी धन का दुरुपयोग कर उसे अपने उपयोग में लिया है, जबकि उनको पूरी जानकारी थी कि यह रकम उनकी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed