{"_id":"ec0585b3c0f6575ea8e61ea949d9df97","slug":"electric-hindi-news-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने सुचारू कराई सीस्ता की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने सुचारू कराई सीस्ता की बिजली
hathras
Updated Thu, 25 Feb 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। बकाए के चलते काटी गई सादाबाद क्षेत्र के गांव सीस्ता की बिजली को विधायक देवेंद्र अग्रवाल के आश्वासन के बाद छह दिन बाद सुचारू करा दिया गया।
गांव सीस्ता में उपभोक्ताओं पर विद्युत विभाग का करीब 30 लाख रुपये का बकाया चल रहा था। इस कारण विभागीय अफसरों ने इस गांव की बिजली को 18 फरवरी को गुल करा दिया था। बिजली गुल होने से किसानों को खेतीबाड़ी और आम लोगों को घरेलू कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लोगों ने विभागीय अधिकारियों से सप्लाई सुचारू कराए जाने की मांग भी की, लेकिन विभाग बिना बकाया जमा किए सप्लाई सुचारू करने पर राजी नहीं हुआ। इससे हताश ग्रामीणों ने बुधवार को विधायक देवेंद्र अग्रवाल से गांव की बिजली आपूर्ति सुचारू कराने की गुहार लगाई, जिसके बाद विधायक देवेंद्र अग्रवाल ने फोन पर एक्सईएन मुकेश कुमार से बात कीं।
विधायक ने ग्रामीणों की तरफ से दो दिन में बकाया जमा कराने का आश्वासन दिया, तब जाकर विभाग ने गांव की आपूर्ति को सुुचारू करा दिया। एक्सईएन मुकेश कुमार ने बताया कि सीस्ता गांव के एक दर्जन लोगों ने ओटीएस के तहत पंजीकरण करा दिए हैं।
इसके अलावा बकाए की वसूली के लिए गीगला बिजलीघर पर 27 फरवरी को फिर से कैंप लगाया जाएगा, जिसमें बकाएदार बकाया जमा कर सकते हैं।