{"_id":"6632b932294c3992b3082e64","slug":"election-duty-of-employees-work-stopped-in-bank-hathras-news-c-259-1-ssn1001-100854-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: कर्मियों की चुनाव में लगी ड्यूटी, बैंक में काम ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: कर्मियों की चुनाव में लगी ड्यूटी, बैंक में काम ठप
Thu, 02 May 2024 03:20 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 02 May 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
सासनी में पंजाब नेशनल बैंक के बाहर लगा नोटिस। संवाद
- फोटो : Samvad
पंजाब नेशनल बैंक की सासनी शाखा में बुधवार को नोटिस बोर्ड टांग दिया गया। नोटिस में लोकसभा चुनाव की वजह से बैंक बंद होने का हवाला दिया गया। इस कारण बैंक में कामकाज नहीं हो सका और ग्राहकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बैंक के अधिकारियों की ओर से लगे नोटिस में कहा गया है कि चुनाव के प्रशिक्षण के कारण एक मई तक बैंक का कार्य बाधित रहेगा। गेट पर ताला लगा होने से पूरे दिन ग्राहक परेशान रहे। बैंक के कार्य के लिए आए ग्राहक निराश होकर लौट गए।
गौरतलब है कि जिले में सात मई को मतदान होना है। उपभोक्ता गजेंद्र सिंह का कहना है कि बैंक में पैसे निकालने के लिए आए थे, लेकिन गेट पर ताला लगा हुआ है। प्रेमपाल बोले, बैंक बंद होने से आवश्यक कार्य भी नहीं हो सका है। कहा, अधिकारियों को इस बारे में पहले सूचना देनी चाहिए। संवाद