{"_id":"650eeda48b04e0ed130e83fe","slug":"elderly-man-dies-after-being-hit-by-train-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, रेलवे लाइन के पास पड़ा मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, रेलवे लाइन के पास पड़ा मिला शव
Sat, 23 Sep 2023 07:22 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 23 Sep 2023 07:22 PM IST
सार
बुजुर्ग श्रीनिवास शुक्रवार की रात को घर से निकल गए। वह बस्तोई हॉल्ट व नगला रति रेलवे स्टेशन की सीमा के बीच गांव जाऊ इनायतपुर माइनर के निकट ट्रेन की चपेट में आ गए। ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
वृद्ध की मौत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए सलेमपुीर चौकी प्रभारी रामनरेश
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस के हसायन कोतवाली क्षेत्र की सलेमपुर पुलिस चौकी के गांव बस्तोई में 62 वर्षीय वृद्ध की पूर्वोत्तर रेलवे रेलखंड मथुरा-कासगंज रेलमार्ग स्थित गांव जाऊ माइनर के निकट ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सुबह जब ग्रामीणों ने ट्रेन से कटे हुए वृद्ध का शव रेलवे लाइन के निकट पड़ा देखा, तो गांव के चौकीदार को सूचना दी। सूचना मिलते ही सलेमपुर चौकी प्रभारी ने मय पुलिस बल के पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
गांव बस्तोई निवासी श्रीनिवास गांव में ही खेती कर अपना जीवन यापन करते थे। श्रीनिवास शुक्रवार की रात को घर से निकल गए। श्रीनिवास बस्तोई हॉल्ट व नगला रति रेलवे स्टेशन की सीमा के बीच गांव जाऊ इनायतपुर माइनर के निकट ट्रेन की चपेट में आ गए। ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई। शनिवार की सुबह घूमने व खेतों पर चारा लेने के लिए गए ग्रामीणों ने मृतक श्रीनिवास को देखकर ट्रेन से कट जाने की जानकारी गांव जाऊ के चौकीदार और गांव बस्तोई के ग्रामीणों को दी।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने सलेमपुर चौकी प्रभारी रामनरेश व थानाध्यक्ष धीरज कुमार गौतम को ट्रेन से बुजुर्ग के कटने की सूचना दी। सलेमपुर चौकी प्रभारी रामनरेश ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव की शिनाख्त कराई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शाम को श्रीनिवास का शव गांव पहुंचा। श्रीनिवास के शव का परिजनों के द्वारा अंतिम सस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
मामले के बारे में थानाध्यक्ष धीरज कुमार गौतम ने बताया कि गांव बस्तोई के एक 62 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। ग्रामीणों व परिजनों की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। जहां पर मृतक के परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करा दिया।