फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Eight passenger injured in road accident

ट्रक और बस की टक्कर में आठ यात्री घायल

Sun, 19 Jul 2020 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Eight passenger injured in road accident
एनएच पर हाथरस रोड पर लगी वाहनों की कतार। - फोटो : SADABAD
आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे स्थित गांव नगला जयलाल के समीप शनिवार को रोडवेज बस व ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। जिससे बस में सवार आठ यात्री घायल हो गए। सूचना पर कोतवाल डीके सिसौदिया पुलिस फोर्स सहित घटनास्थल पर पहुंच गए। घायलों को एंबुलेंस से सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शनिवार की दोपहर करीब ढाई बजे एनएच पर आगरा की ओर से आ रही नरौरा डिपो की बस व हाथरस की ओर से आ रहे ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस व ट्रक दोनों क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं, घटना में सत्यप्रकाश पुत्र घूरेलाल निवासी श्रीनगर हाथरस, सोनम पुत्री गजेंद्र सिंह निवासी तैयापुर बुलंदशहर, सुनील कुमार पुत्र शिवराज सिंह निवासी सासनी गेट अलीगढ़, देवीराम पुत्र अकालीराम निवासी बालापट्टी हाथरस, कृष्ण कुमार पुत्र घनश्यामदास निवासी ताजगंज आगरा, बाबूलाल पुत्र हुब्बलाल निवासी खंदारीगढ़ी हाथरस, रेखा देवी पत्नी बाबूलाल निवासी खंदारीगढ़ी हाथरस और संतो पत्नी कोमल निवासी कुरसंडा सादाबाद घायल हो गए। घायलों के सिर, हाथ, पैर आदि में चोटें आईं हैं। घटना के बाद मौके पर काफी देर तक वाहनों की लंबी लंबी कतारें लगी रहीं। पुलिस ने बीच सड़क पर खड़े ट्रक और बस को जेसीबी से हटवाया जिसके बाद आवागमन शुरू हो सका।
विज्ञापन

चीखपुकार मची तो दौड़ लिए स्थानीय लोग, घायलों को बस से बाहर निकाला
हाथरस रोड पर जैसे ही बस और ट्रक की टक्कर हुई आसपास के लोग जुट गए। चारों तरफ चीख-पुकार मची थी। बस में आगे की साइड बैठे कई लोग घायल हो गए थे, इन लोगों को पीछे बैठे अन्य यात्रियों ने स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला। पुलिस कर्मियों ने भी घायलों को बस से बाहर निकालने में मदद की, जिसके बाद समय से घायलों को अस्पताल तक पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज किया गया।

 ट्रक और बस को जेसीबी के जरिए हटवाते कोतवाल डीके सिसौदिया।

ट्रक और बस को जेसीबी के जरिए हटवाते कोतवाल डीके सिसौदिया। - फोटो : SADABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed