{"_id":"6a9497ac870ec1a1b80dce9a","slug":"eight-hour-power-and-water-crisis-corporation-gave-no-prior-notice-hathras-news-c-56-1-hts1003-153500-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: आठ घंटे बिजली-पानी संकट... निगम ने पहले से नहीं दी सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: आठ घंटे बिजली-पानी संकट... निगम ने पहले से नहीं दी सूचना
Mon, 31 Aug 2026 02:20 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
विद्युत लाइन बदलने के कार्य को देखते विद्युत अधिकारी। स्रोत : निगम
- फोटो : Department
शहर की बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए चल रहे बिजनेस प्लान के तहत रविवार को 11 केवी की जर्जर लाइन बदलने का काम किया गया। वॉटर वर्क्स बिजलीघर से संचालित ढकपुरा मोड़ से औद्योगिक क्षेत्र तक करीब 800 मीटर लंबी लाइन को हटाकर नई लाइन डाली गई। काम के चलते सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक करीब आठ घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही। भीषण गर्मी में लंबी कटौती से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली के साथ कई इलाकों में पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हुई।
11 केवी लाइन के ठीक पास से 33 केवी की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। ऐसे में सुरक्षा को देखते हुए अधिकारियों को पूरे फीडर की आपूर्ति बंद करनी पड़ी। इसके चलते वॉटर वर्क्स, महादेव नगर, आदर्श नगर, गोकुलधाम कॉलोनी, नगला चौबे और सुरंगपुरा रोड समेत आसपास के इलाकों में बिजली गुल रही। आठ घंटे तक आपूर्ति बंद रहने से घरों में पानी का संकट खड़ा हो गया। इनवर्टर भी जवाब दे गए और गर्मी में लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
काम पर सवाल नहीं, सूचना न देने पर नाराजगी
स्थानीय लोगों का कहना था कि लाइन बदलने का काम जरूरी है और इसके लिए बिजली बंद करनी पड़े तो भी कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन इतने लंबे शटडाउन की पूर्व सूचना उपभोक्ताओं को दी जानी चाहिए थी। लोगों का कहना था कि यदि मोबाइल पर पहले ही संदेश मिल जाता तो वे पानी भरने समेत जरूरी काम पहले निपटा लेते। अचानक आठ घंटे की बिजली कटौती ने पूरे दिन की दिनचर्या बिगाड़ दी।
विज्ञापन
एक्सईएन शहर संदीप कुमार ने बताया कि जहां तक संभव होता है, उपभोक्ताओं को पहले से सूचना दी जाती है। प्रत्येक उपभोक्ता के मोबाइल पर शटडाउन की सूचना भेजने की व्यवस्था विकसित करने का भी प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वह खुद मौके पर मौजूद रहे, ताकि काम तेजी से पूरा कराया जा सके। यह काम उपभोक्ताओं की सुविधा और बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए किया जा रहा है।
बिल की तरह कटौती का संदेश भी आए
जिस तरह बिजली बिल समेत दूसरी सूचनाएं मोबाइल पर दी जाती हैं, उसी तरह बिजली बंद रहने की पूर्व सूचना भी उपभोक्ताओं के मोबाइल पर आनी चाहिए। आज पढ़ाई से लेकर वर्क फ्रॉम होम तक बहुत कुछ बिजली और इंटरनेट पर निर्भर है। अचानक आठ घंटे बिजली बंद होने से पूरा दिन प्रभावित हो गया। बड़े शटडाउन से पहले कम से कम मोबाइल पर संदेश जरूर भेजा जाना चाहिए। चिराग चौधरी, निवासी महादेव कॉलोनी
पानी का इंतजाम कर लेते, अगर पहले मिलती सूचना
लंबी कटौती के कारण घरों में पानी की किल्लत हो गई और इनवर्टर भी जवाब दे गए। मरम्मत कार्य जरूरी है, लेकिन जनता को पहले से मोबाइल पर सूचना मिलनी चाहिए, ताकि लोग पानी और दूसरे जरूरी कामों का इंतजाम कर सकें। आज के समय में मोबाइल पर सूचना देना कोई बड़ी बात नहीं है। बिना सूचना इतनी लंबी कटौती से आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। राजा ठाकुर, निवासी मेंडू रोड