{"_id":"6505ff3b67f56a8f540c3284","slug":"efforts-to-call-hema-malini-sunny-deol-and-manoj-bajpayee-hathras-news-c-56-1-mrt1060-4855-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: हेमा मालिनी, सन्नी देओल व मनोज वाजपेयी को बुलाने के प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: हेमा मालिनी, सन्नी देओल व मनोज वाजपेयी को बुलाने के प्रयास
Sun, 17 Sep 2023 12:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 17 Sep 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
मेला श्री दाऊजी महाराज में आयोजित होने वाले दंगल को लेकर वार्ता करते संयोजक एवं अन्य।संवाद
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेला श्रीदाऊजी महाराज के मुख्य आकर्षण अखिल भारतीय बुर्ज कुश्ती दंगल में इस बार सिने अभिनेत्री व सांसद हेमा मालिनी, अभिनेता सन्नी देओल व मनोज वाजपेयी के अलावा पहलवान बबिता फोगाट जैसी हस्तियों को बुलाने का प्रयास किया जा रहा है। अखाड़े में इस बार भी देश के नामचीन पहलवानों की कुश्तियां देखने को मिलेंगी। हालांकि अभी तक किसी पहलवान का नाम तय नहीं हुआ है।
पत्रकारों से बातचीत में दंगल संयोजक मुनेशपाल बघेल, दंगल अध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री, दंगल संरक्षक कृष्णा जादूगर, दंगल निदेशक भारत केसरी हरकेश पहलवान, दंगल उपाध्यक्ष अजीत शर्मा, सह संयोजक अंकित पहलवान, दीपक चौधरी, स्वागताध्यक्ष राकेश शर्मा, कोषाध्यक्ष रजत चौधरी, मीडिया प्रभारी छोटू पुरोहित ने बताया कि इस बार दंगल में नूरा कुश्ती देखने को नहीं मिलेगी।
हरियाणा, पंजाब, दिल्ली के साथ हाथरस के ऐसे नामचीन पहलवानों को अखाड़े में उतारा जाएगा, जिन्होंने देश भर में नाम रोशन किया है, लेकिन अभी तक किसी का नाम तय नहीं हुआ है। बृजेश सिसौदिया, विपुल गौड़, शोभित शर्मा, सतीश बघेल, धर्मपाल प्रधान, कालू चौधरी, ओम प्रकाश बघेल, आदित्य, आकाश सिंह, मोहित आदि लोग उपस्थित थे।