{"_id":"6425a3d71280d7217b061874","slug":"eeco-car-collided-with-tempo-two-people-injured-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: ईको कार ने टेंपो को मारी टक्कर, दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: ईको कार ने टेंपो को मारी टक्कर, दो लोग घायल
Thu, 30 Mar 2023 08:29 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 30 Mar 2023 08:29 PM IST
सार
चंदन नगर, टेडी बगिया, आगरा निवासी रजत पुत्र अनूप, महेश पुत्र गंगा शरण टेंपो में सवार होकर आगरा जा रहे थे। गांव गुरसौटी के निकट पीछे से ईको कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद चालक इको कार को लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
रोड एक्सीडेंट
विस्तार
सादाबाद-आगरा रोड पर गांव गुरसौटी के निकट बुधवार की रात हुए सड़क हादसे में टेंपो सवार दो लोग घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया।
विज्ञापन
चंदन नगर, टेडी बगिया, आगरा निवासी रजत पुत्र अनूप, महेश पुत्र गंगा शरण टेंपो में सवार होकर आगरा जा रहे थे। गांव गुरसौटी के निकट पीछे से ईको कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद चालक इको कार को लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सादाबाद भिजवाया गया। हालत गंभीर होने के चलते घायलों को आगरा रेफर कर दिया गया।