फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   E rickshaws not entered in Hathras due to formation of human chain

Hathras News: मानव शृंखला बनने से शहर में नहीं चले ई रिक्शा, लोगों ने झेली परेशानी

Mon, 23 Jan 2023 08:42 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 23 Jan 2023 08:42 PM IST
सार

मानव श्रंखला के दौरान हाथरस के रोडवेज बसस्टैंड से सुबह आगरा-अलीगढ़ जाने वाली बसों का संचालन नहीं हुआ। इसके अलावा अन्य बड़े वाहनों को बाईपास से गुजारा गया। मार्ग पर ई-रिक्शा तक का प्रवेश बंद रहा। इससे लोगों को गंतव्य की दूरी तय करने में काफी मुश्किलों से जूझना पड़ा।

विज्ञापन
E rickshaws not entered in Hathras due to formation of human chain
मानव श्रंखला बनातीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर हाथरस के आगरा-अलीगढ़ रोड पर विद्यार्थियों की मदद से मानव शृंखला का आयोजन किया गया। इस दौरान कई घंटे तक वाहनों का आवागमन बाधित रहा। इससे लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ीं।

विज्ञापन


मानव श्रंखला के दौरान शहर के रोडवेज बसस्टैंड से सुबह आगरा-अलीगढ़ जाने वाली बसो का संचालन नहीं हुआ। इसके अलावा अन्य बड़े वाहनों को बाईपास से गुजारा गया। मार्ग पर ई-रिक्शा तक का प्रवेश बंद रहा। इससे लोगों को गंतव्य की दूरी तय करने में काफी मुश्किलों से जूझना पड़ा। शपथ कार्यक्रम के बाद आवागमन सुचारु हुआ तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


ई-रिक्शा तक को नहीं जाने दिया जा रहा है। इस कारण गंतव्य की दूरी तय करने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पैदल ही जाना पड़ रहा है।  - बिजेंद्र, राहगीर
विज्ञापन
विज्ञापन

ई-रिक्शा भी आगरा रोड की ओर नहीं जाने दिए जा रहे हैं। अब वाहन मिलने के कारण पैदल ही दूरी तय करनी पड़ रही है। - अनूपी देवी, राहगीर
आगरा दवा लेने के लिए जा रहे हैं। बसें चल नहीं रहीं है। बाईपास तक ई-रिक्शा भी नहीं जा रहे हैं। इस कारण काफी दिक्कत हो रही है। - मिथलेश, राहगीर
सादाबाद दवा लेने के लिए जा रहे हैं। वाहन न मिलने के कारण परेशानी हो रही है। सुबह से वाहनों का आवागमन बंद हो गया है। - रामवीर राहगीर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed