{"_id":"6053a4878ebc3e8d1853cb48","slug":"e-rickshaw-thief-run-away-hathras-news-ali258969273","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की सतर्कता से चोरी का ई-रिक्शा छोड़कर भागे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की सतर्कता से चोरी का ई-रिक्शा छोड़कर भागे बदमाश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
ई-रिक्शा को चोरी कर ले जा रहे बदमाश पुलिस को देख भाग गए और ई-रिक्शा को वहीं पर छोड़ गए। ई-रिक्शा को तो उसका स्वामी ले गया। पुलिस ने कई संदिग्धों को पकड़ा है, जिनसे पूछताछ चल रही है। बुधवार-बृहस्पतिवार की रात को करीब तीन बजे शहर के मोहल्ला रमनपुर में चार्जिंग पर लगे ई-रिक्शा को शातिरों ने चोरी कर लिया। इस बात की जानकारी ई-रिक्शा चालक को नींद खुलने पर हुई।
जिस पर वह घर से ई-रिक्शा चोरों की तलाश में निकल पड़ा और पुलिस को भी सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई। इसी बीच पुलिस को दो लोग अलीगढ़ रोड लेबर कॉलेेनी के निकट ई-रिक्शा ले जाते हुए नजर आए। पुलिस ने उन्हें आवाज लगाई तो वह ई-रिक्शा और तेज कर भागने लगे।
जिस पर पुलिस ने उनका पीछा करना शुरू किया तो खुद को फंसता देख शातिर ई-रिक्शा छोड़कर भाग खड़े हुए। पुलिस ने एक को तो दबोच लिया और दूसरा भाग गया। दूसरे की तलाश शुरू की तो पुलिस ने कई संदिग्धों को पकड़ लिया और अब उनसे ई-रिक्शा चोरी के मामले में पूछताछ चल रही है।