{"_id":"694157d63ce6ce214302dda8","slug":"e-rickshaw-driver-injured-in-scuffle-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: मारपीट में ई-रिक्शा चालक घायल, पुलिस मामले की जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: मारपीट में ई-रिक्शा चालक घायल, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Tue, 16 Dec 2025 06:30 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 16 Dec 2025 06:30 PM IST
सार
वीरेश कुमार ई-रिक्शा चलाता है। वह सवारियों को उतारने के बाद ई-रिक्शा लेकर गांव वापस आ रहा था । रास्ते में ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान के पुत्र ट्रैक्टर पर कटर चला रहे थे। उन्होंने उसे पकड़ लिया और उसके ई-रिक्शा का शीशा तोड़ दिया और पीट दिया।
विज्ञापन
मारपीट में घायल ई रिक्शा चालक
- फोटो : संवाद
विस्तार
ई रिक्शा चालक को पूर्व प्रधान के पुत्र ने पीट दिया। उसने रिक्शा का शीशा भी तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
सहपऊ क्षेत्र के गांव जरीपुरा निवासी वीरेश कुमार ने कोतवाली में शिकायत की है। शिकायत में उसने बताया कि वह ई-रिक्शा चलाता है। 16 दिसंबर दोपहर को वह सवारियों को उतारने के बाद ई-रिक्शा लेकर गांव वापस आ रहा था । रास्ते में ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान के पुत्र ट्रैक्टर पर कटर चला रहे थे।
विज्ञापन
वहां से गुजरने पर उन्होंने उसे पकड़ लिया और उसके ई-रिक्शा का शीशा तोड़ दिया और उसके साथ मारपीट की। मारपीट में उसके बाजू में चोट एवं उसका सिर फट गया । कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी का कहना है कि घायल युवक का चिकित्सीय परीक्षण कराया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन