{"_id":"6b082de731c5d3cdc00f79fe","slug":"e-rickshaw-collides-with-truck-on-highway-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर भीषण हादसा: ई रिक्शा-टाटा 407 की भिड़ंत, तीन की मौत, मां-बेटे समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर भीषण हादसा: ई रिक्शा-टाटा 407 की भिड़ंत, तीन की मौत, मां-बेटे समेत चार घायल
Thu, 26 Nov 2026 06:33 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 26 Nov 2026 06:33 PM IST
सार
हादसा इतना भीषण था कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
सासनी में सड़क हादसा
- फोटो : संवाद
विस्तार
आगरा-अलीगढ़ हाईवे स्थित राधिका ढाबा के पास गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ई-रिक्शा और टाटा 407 वाहन की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से मां-बेटा की हालत गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। दो अनय को जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने तीन शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही
विज्ञापन
