फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   E-office system started in police department

E-Office: पुलिस विभाग में शुरू हुई ई-ऑफिस प्रणाली, लंबित शिकायतों का जल्दी होगा निपटारा

Thu, 23 Jan 2025 06:39 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 23 Jan 2025 06:39 PM IST
सार

ई-ऑफिस के तहत पुलिस विभाग के भीतर प्रशासनिक प्रक्रियाओं को आधुनिक बनाना है। जिससे दक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी ।  ई-ऑफिस के प्रयोग से पुलिस विभाग द्वारा प्रौद्योगिकी को अपनाते हुए प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित किया जायेगा। इ

विज्ञापन
E-office system started in police department
हाथरस पुलिस विभाग में ई-ऑफिस प्रणाली शुरू - फोटो : पुलिस

विस्तार

हाथरस के पुलिस विभाग में अब  ई-ऑफिस डिजिटल प्रणाली के अनुरूप काम होगा। एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने पुलिस कार्यालय सभागार से जनपद  में ई-ऑफिस शुरू किया। उन्होंने  जनपद के सभी थाने, कार्यालयों व शाखाओं में ई-ऑफिस प्रणाली पर शत-प्रतिशत कार्य करने के निर्देश दिए हैं । 

विज्ञापन


ई-ऑफिस प्रणाली के लिए सभी अधिकारी व कर्मचारियों के सरकारी आईडी एवं वीपीएन  तैयार कराए गए। सभी प्रभारियों को ई-आफिस से हस्ताक्षर करने के लिए डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाण पत्र  बनवाए गए। एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि  सीएम ने सभी जनपदों में 1 मार्च  तक प्रारंभ करने के निर्देश दिए थे । यह भारत सरकार के डिजिटल इण्डिया कार्यक्रम का एक हिस्सा है। इसका उद्देश्य सरकारी प्रक्रियाओं को पारदर्शी, तेज और जवाबदेह बनाना है। 
विज्ञापन


ई-ऑफिस के तहत पुलिस विभाग के भीतर प्रशासनिक प्रक्रियाओं को आधुनिक बनाना है। जिससे दक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी ।  ई-ऑफिस के प्रयोग से पुलिस विभाग द्वारा प्रौद्योगिकी को अपनाते हुए प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित किया जायेगा। इस प्रणाली से थानों में लंबित शिकायतों के निपटारे में देरी नहीं होगी और रिपोर्टिंग प्रक्रिया पारदर्शी के साथ समयबद्ध होगी । 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा थानों और कार्यालयों में भ्रष्टाचार की संभावना भी कम होगी । इससे न केवल पुलिसकर्मियों का कार्यभार कम होगा, बल्कि आमजन को पुलिस विभाग से जुड़ी सेवाओं का लाभ तेजी और पारदर्शी तरीके से मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed