फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Duty of teachers imposed in both room inspector and control room

UP Board: कक्ष निरीक्षक और कंट्रोल रूम दोनों में लगा दी शिक्षकों की ड्यूटी, एक जगह से कटवाने को लगा रहे चक्कर

Tue, 14 Feb 2023 07:31 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 14 Feb 2023 07:31 PM IST
सार

यूपी बोर्ड परीक्षा में हाथरस के 2700 से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाओं की ड्यूटी कक्ष निरीक्षक के रूप में लगाई गई है। कुछ शिक्षकों की ड्यूटी कक्ष निरीक्षक और कंट्रोल रूम दोनों ही जगह पर लगा दी गई है।

विज्ञापन
Duty of teachers imposed in both room inspector and control room
यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

यूपी बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाने में अनियमितता बरती गई है। एक शिक्षक की ड्यूटी दो-दो जगह लगा दी गई है। इसको लेकर शिक्षक अब असमंजस में हैं कि वह परीक्षा कक्ष में ड्यूटी करें या कंट्रोल रूम में। शिक्षक डीआईओएस व बीएसए दफ्तर के चक्कर काट रहे हैं। 

विज्ञापन


16 फरवरी से शुरू होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर बेसिक शिक्षा व माध्यमिक के 2700 से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाओं की ड्यूटी कक्ष निरीक्षक के रूप में लगाई गई है। यहां पर बताया जा रहा है कि कुछ शिक्षकों की ड्यूटी कक्ष निरीक्षक और कंट्रोल रूम दोनों ही जगह पर लगा दी गई है। जिससे ऐसे शिक्षकों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है। 
विज्ञापन


 ऐसे शिक्षक अब इस समस्या का समाधान कराए जाने के लिए डीआईओएस व बीएसए दफ्तर के चक्कर काट रहे हैं। इसके अलावा कुछ दिव्यांगों की ड्यूटी भी कक्ष निरीक्षक के रूप में लगा दी गई है। डीआईओएस रीतू गोयल ने बताया कि ऐसे जो भी मामले हैं, उनका समाधान कराया जा रहा है। जिन शिक्षकों की ड्यूटी कंट्रोल रूम में लगी है, वह वहीं पर ड्यूटी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed