फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Duty of only one driver in long distance buses

लापरवाही: लंबी दूरी की बसों में एक ही चालक की ड्यूटी, अयोध्या जाने वाली बस में दो, अन्य 26 बसों पर एक-एक

Tue, 18 Jun 2024 05:52 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 18 Jun 2024 05:52 PM IST
सार

हाथरस डिपो के पास वर्तमान में कुल 86 बसें हैं, जबकि चालकों की संख्या 100 से भी कम है। ऐसे में लंबी दूरी की बसों में दो चालकों को भेजे जाने के निमय का पालन नहीं किया जा पा रहा।

विज्ञापन
Duty of only one driver in long distance buses
रोडवेज बस - फोटो : संवाद

विस्तार

नींद के कारण होने वाले हादसों को रोकने के लिए लंबी दूरी की बसों में दो चालकों की तैनाती किए जाने के परिवहन निगम मुख्यालय के आदेश हवा में हैं। चालकों की कमी के कारण हाथरस डिपो की अधिकांश लंबी दूरी की बसों का संचालन एकमात्र चालक से कराया जा रहा है, जिससे इन बसों में सफर करने वाले मुसाफिरों की जान खतरे में पड़ना लाजिमी है।

विज्ञापन


हाथरस डिपो के पास वर्तमान में कुल 86 बसें हैं, जबकि चालकों की संख्या 100 से भी कम है। ऐसे में लंबी दूरी की बसों में दो चालकों को भेजे जाने के निमय का पालन नहीं किया जा पा रहा। हालात ये हैं कि सिर्फ अयोध्या के लिए संचालित होने वाली बस में ही दो चालकों की तैनाती रहती है। बाकी देहरादून, लखनऊ, हल्द्वानी, रेवाड़ी, ऋषिकेश आदि लंबी दूरी के मार्गेां पर चलने वाली 24 बसों में एक ही चालक को तैनात किया जा रहा है। गौरतलब है कि हाथरस से ज्यादातर लंबी दूरी की बसों का संचालन आगरा से होता है। हाथरस से पहले बस आगरा जाती है और फिर लंबी दूरी के मार्ग पर रवाना होती है।
विज्ञापन


इन बसों में चल रहे एक चालक

  • हाथरस से देहरादून के लिए कुल छह बसों का संचालन।
  • हाथरस से लखनऊ के लिए कुल छह बसों का संचालन।
  • हाथरस से हल्द्वानी के लिए कुल चार बसों का संचालन।
  • हाथरस से रेवाड़ी के लिए कुल चार बसों का संचालन।
  • हाथरस से ऋषिकेश के लिए कुल चार बसों का संचालन।

नींद की झपकी आने से हुए हादसे

  • 14 नवंबर 2022 को सादाबाद में कार चालक को नींद की झपकी आने से कार डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। इस कार में सवार एक महिला सहित आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
  • 10 दिसंबर 2022 को सिकंदराराऊ के गांव बरतर खास में चालक को झपकी आने से ईको कार ट्रक से टकरा गई। इस कार में जयपुर के कुल नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
  • 10 जून 2023 को सिकंदराराऊ में चालक को झपकी आने से पीछे से कार ट्रॉली में घुस गई। इसमें कासगंज के नदरई निवासी कुलदीप सिंह व प्रवीण कुमार की मौके पर मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए।
  • 15 जून 2023 को शहर के मथुरा रोड पर श्रद्धालुओं से भरा वाहन डीसीएम से टकरा गया। इसमें खाटू श्याम से दर्शन कर लौट रहीं महिला अंगूरी देवी निवासी छाता जिला मथुरा व शांती देवी निवासी कुम्हरई चंदपा की मौके पर मौत हो गई, जबकि 16 अन्य घायल हुए।


वर्तमान में हाथरस डिपो के पास चालक काफी कम हैं, फिर भी हम अयोध्या की बस में दो चालकों को भेज रहे हैं। हमने 36 नए चालकों की भर्ती का प्रस्ताव कानपुर भेजा है। जैसे ही इनकी नियुक्ति होगी, वैसे ही लंबी दूरी की बसों में दो चालकों को भेजना शुरू किया जाएगा। -आरिफ सिद्दीकी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, हाथरस डिपो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed