फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   During revenue collection, there was indecency and uproar with the electricity team

Hathras News: राजस्व वसूली के दौरान विद्युत टीम से अभद्रता, हंगामा

Wed, 20 Nov 2024 02:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 20 Nov 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
During revenue collection, there was indecency and uproar with the electricity team
नगर के मोहल्ला मुकेरखाना में बकाया वसूलने पहुंची बिजली महकमे की टीम से अभद्रता हो गई। एक बकायेदार घर से डंडा निकालकर ले आया और उसकी पत्नी लाइनमैन को खंभे से धक्का मारने की धमकी देने लगी। मौके पर काफी हंगामा हुआ। काफी लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। अवर अभियंता ने कोतवाली में तहरीर भी दी है।
विज्ञापन





अवर अभियंता अजय कुमार ने बताया कि मंगलवार को नगर के मोहल्ला मुकेरखाना में बकाया वसूली का अभियान चल रहा था। जब वह एक बकायेदार से तीन माह का बकाया वसूलने पहुंचे तो आरोप है कि उपभोक्ता ने बकाया जमा न करने की धमकी दी और घर के अंदर से डंडा लेकर आ गया।
विज्ञापन




लाइनमैन जब कनेक्शन काटने के लिए खंभे पर चढ़ने लगा तो बकायेदार की पत्नी लाइनमैन को धक्का मारकर गिरा देने की धमकी देने लगी। अवर अभियंता ने बताया कि उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी, लेकिन मौके पर पुलिस नहीं पहुंच सकी। इस कारण बकायेदार का कनेक्शन नहीं काटा जा सका है। उनके साथ लाइनमैन अरविंद और आशीष और ओमप्रकाश आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed