फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Dumping ground will be built to park the crashed vehicles

Hathras News: दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को खड़ा करने के लिए बनेगा डंपिंग ग्राउंड

Sun, 04 Jun 2023 12:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 04 Jun 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Dumping ground will be built to park the crashed vehicles
जिले के थानों में खड़े दुर्घटनाग्रस्त व क्षतिग्रस्त वाहनों के लिए अब आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर डंपिंग ग्राउंड बनाया जाएगा। दरअसल, इन वाहनों की वजह से थानों में अनावश्यक जगह घिरी हुई है। इसी वजह से प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। जिला प्रशासन और परिवहन विभाग द्वारा डंपिंग ग्राउंड के लिए भूमि के चयन के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। करीब डेढ़ एकड़ भूमि पर यह ग्राउंड बनेगा।
विज्ञापन




उल्लेखनीय है कि जिले में वर्तमान में ढाई लाख से अधिक वाहन सड़कों पर चल रहे हैं। इसके अलावा जिले के सादाबाद, सिकंदराराऊ, सासनी, मुरसान, थाना हाथरस गेट, कोतवाली सदर आदि थानों में बाहर तक वाहन खड़े हैं। जगह न होने के कारण भी पुलिस-प्रशासन व एआरटीओ नियम तोड़ने वाले वाहनों को जब्त नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि थानों में वाहनों को खड़ा करने के लिए अब जगह नहीं बची है।
विज्ञापन





20 हजार वाहन कर चुके 15 साल की अवधि पूरी
जिले की सड़कों पर वर्तमान में करीब 20 हजार वाहन ऐसे हैं। जो 15 साल की अवधि पूरी कर चुके हैं। डंपिंग ग्राउंड के लिए भूमि चयन होने के बाद इन वाहनों को डंपिंग ग्राउंड में पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा जिन वाहनों पर कर बकाया है और जो वाहन बिना फिटनेस के चल रहे हैं, उनको भी जब्त कर डंपिंग ग्राउंड में खड़ा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन






डेढ़ एकड़ भूमि पर डंपिंग ग्राउंड बनाया जाएगा। इसके लिए आगरा-अलीगढ़ बाईपास पर भूमि की तलाश की जा रही है। इस ग्राउंड में पुलिस व एआरटीओ द्वारा पकड़े जाने वाले वाहनों को खड़ा कराया जाएगा। साथ ही वहां सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल की तैनातली की जाएगी। डंपिंग ग्राउंड के लिए भूमि के चयन की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
-नीतू सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed