फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Dumper hits bus, 12 BJP workers injured

Hathras News: बस को डंपर ने मारी टक्कर, अयोध्या से दर्शन कर लौट रहे 12 भाजपाई घायल, चार की हालत गंभीर

Wed, 14 Feb 2024 11:42 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 14 Feb 2024 11:42 PM IST
सार

हाथरस से अयोध्या में रामलला के दर्शन को बस मे ंभाजपा कार्यकर्ता गए थे। सभी दर्शन कर वापस लौट रहे थे। खंदौली मोड़ के निकट डंपर ने बस में टक्कर मार दी। टक्कर से बस में सवार 12 भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए। जिसमें से चार की हालत ंगंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
Dumper hits bus, 12 BJP workers injured
सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या से रामलला के दर्शन कराकर लौट रही भाजपा कार्यकर्ताओं से भरी बस को 14 फरवरी सुबह लगभग तीन से चार बजे के मध्य आगरा के निकट खंदौली मोड़ पर उतरते समय एक डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार 12 भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए, जिनमें से चार की हालत गंभीर है। इन सभी का आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। टक्कर लगने से बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

हाथरस जिले से दो दिन पहले रामलला के दर्शन करने भाजपा कार्यकर्ता अयोध्या गए थे। 13 फरवरी की शाम सभी कार्यकर्ता बसों से वापस आ रहे थे। कुरसंडा मंडल की एक बस 14 फरवरी की सुबह लगभग तीन एवं चार बजे के मध्य जब राष्ट्रीय राजमार्ग से खंदौली मोड़ पर नीचे उतर रही थी तो उसी समय पीछे एक डंपर ने उसे टक्कर मार दी, जिससे बस में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। पीछे से मुरसान मंडल की बस भी उसी समय मौके पर आ गई। इसमें सवार कार्यकर्ताओं ने कुरसंडा मंडल की बस में फंसे भाजपाइयों को बाहर निकाला और इलाज के लिए आगरा भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों में महेशचंद्र निवासी ताजपुर बिसावर, दलवीर सिंह कुरसंडा, अमर सिंह नगला मोहन-कुरसंडा, राजेंद्र सिंह नगला मोहन कुरसंडा की हालत काफी गंभीर है। अन्य घायलों में गांव मई निवासी जमुना प्रसाद, राजनलाल, रामहेत, अजय कुमार, मई नगरिया निवासी दिगंबर सिंह, नगला चांद निवासी जगवीर सिंह, मोहन सिंह, दगसह निवासी नरेश चौधरी के साथ अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी घायल हुए हैं। 


जब हादसा हुआ तो उसके तुरंत बाद मुरसान मंडल की बस उस बस के पीछे आ पहुंची। बस में सवार मुरसान मंडल के भाजपा अध्यक्ष हंबीर सिंह, भाजयुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष चौधरी चंद्रवीर सिंह, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुरेश प्रजापति, रामगोपाल फुसकरा सहित अन्य लोगों ने घायलों को बस से निकालकर उपचार के लिए भेजा। यदि उनकी बस समय पर वहां नहीं पहुंचती तो हादसा और भी गंभीर हो सकता था। 

भाजपा के कुरसंडा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ठाकरे पहले घटनास्थल पर, फिर घायलों का हालचाल जानने चिकित्सालय पहुंच गए। इसके बाद उस बस में यात्रा कर रहे सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के निवास पर पहुंचकर उनकी कुशलक्षेम पहुंचाई। जो कार्यकर्ता मामूली रूप से जख्मी थे, उनको दवा दिलवाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed