फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Drunken youth created ruckus at Talab chauraha of Hathras

Hathras News: तालाब चौराहे पर शराबी युवकों ने मचाया उत्पात, चालक को पीटा, ऑटो में की तोड़फोड़, मची भगदड़

Sun, 20 Oct 2024 08:47 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 20 Oct 2024 08:47 PM IST
सार

बात दोपहर करीब 12.30 बजे की है। चार-पांच युवकों ने सिकंदराराऊ की ओर से आ रहे एक ऑटो को रोक लिया और चालक के साथ अभद्रता शुरू कर दी। युवक शराब के नशे में थे। ऑटो चालक को पीटना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Drunken youth created ruckus at Talab chauraha of Hathras
तालाब चौराहे पर शराबियों द्वारा क्षतिग्रस्त किया गया टेंपो - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस में 20 अक्टूबर की दोपहर तालाब चौराहे पर शराबी युवकों ने उत्पात मचाया। इस दौरान एक ऑटो में तोड़फोड़ की और उसके चालक को पीटा। घटना से मौके पर भगदड़ मच गई। इस दौरान एक घंटे तक तालाब चौराहे पर हंगामे और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस के पहुंचने पर युवक फरार हो गए। 

विज्ञापन


बात दोपहर करीब 12.30 बजे की है। चार-पांच युवकों ने सिकंदराराऊ की ओर से आ रहे एक ऑटो को रोक लिया और चालक के साथ अभद्रता शुरू कर दी। युवक शराब के नशे में थे। ऑटो चालक को पीटना शुरू कर दिया। यातायात बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को आता देख, युवक फरार हो गए। पुलिस ने ऑटो चालक से पूछताछ की। उत्पाती युवक मेंडू रोड के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दी, लेकिन वह फरार हो गए।
विज्ञापन

 
बैरिकेडिंग के अंदर प्रवेश न देने पर ऑटो चालक ने किया हंगामा
करवाचौथ पर प्रमुख बाजार और मार्गों पर बैरिकेड लगा दिए और केवल दुपहिया वाहन को ही अंदर जाने की अनुमति थी। इस दौरान सामान से भरे एक ऑटो ने सासनी गेट से चौराहे से प्रवेश की कोशिश की, लेकिन पुलिस वालों ने उसे रोक दिया। इस पर उसने हंगामा शुरू कर दिया और पुलिस कर्मियों पर वसूली के आरोप लगाने लगा। उसने कहा कि कुछ वाहनों को पैसे लेकर अंदर भेजा गया है। यहां काफी देर तक हंगामा होता रहा। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने समझा बुझाकर उसे शांत किया। सासनी गेट से कमला बाजार में जाने में भी लोगों को परेशानी हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed