फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Drunk youths fight

Hathras News: शराब के नशे में स्कार्पियो सवार युवकों ने की मारपीट

Mon, 07 Aug 2023 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Drunk youths fight
सिकंदराराऊ। कोतवाली बाजीदपुर पुलिस चौकी के गांव लिहा आलमपुर में शनिवार रात आठ बजे स्कार्पियो में सवार आधा दर्जन युवकों ने जम कर हंगामा काटा। शराब के नशे में धुत युवकों ने जगह जगह लोगों की पिटाई की। दूध का काम कर रहे युवक को गाली दी, मना करने पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया, जिससे युवक बाल बाल बचा। एक नामजद तथा चार अज्ञातों के खिलाफ जान से मारने की नीयत से फायर करने की रिपोर्ट दर्ज कर कोतवाली पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है। गांव निवासी राजीव कुमार पुत्र सत्यपाल सिंह ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में उल्लेख किया है वो गांव में रह कर दूध का कारोबार करता है। 5 अगस्त की रात्रि लगभग आठ बजे अपने केन्द्र पर दुग्ध संग्रह का कार्य कर रहा था। तभी गांव भिसी मिर्जा चांदपुर निवासी शमी आलम पुत्र हारून अली बेग डेयरी में आ गए। गालियां देने लगे। विरोध करने पर जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर कर दिया। ग्रामीणों ने बचाया। ग्रामीणों को देख हमलावर अपनी स्कार्पियो छोड़ कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed