फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Drugs and other things stolen by breaking the door of PHC

पीएचसी का दरवाजा तोड़कर दवाएं व अन्य सामान चोरी

Mon, 10 May 2021 11:28 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Drugs and other things stolen by breaking the door of PHC
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के दौर में चोर अब सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों को भी नहीं बख्श रहे। रविवार की रात को चोरों ने गांव जैतई स्थित नये प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को निशाना बनाया। चोरों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का पिछला दरवाजा तोड़कर यहां से दवाओं के अलावा इन्वर्टर, पंखा, बैटरी और अन्य सामान चोरी कर लिया। सुबह जब चिकित्सकीय टीम स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची तो ताला व दरवाजा टूटा हुआ मिला। पुलिस ने पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। घटना के संबंध में कोतवाली में तहरीर भी दी गई है।
स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी ने कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा गया है कि 10 मई की सुबह कोविड 19 टीकाकरण के लिए टीम में शामिल सुधा यादव एएनएम, ज्योति सीएचओ, वार्ड ब्वॉय मुन्नालाल और डॉ. शैलेंद्र आयुष चिकित्सक नव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जैतई पर पहुंचे तो देखा कि ताला और पिछला दरवाजा टूटा हुआ है।
विज्ञापन

अंदर जाकर देखा तो सामान भी अस्त-व्यस्त था। चोर स्वास्थ्य केंद्र से इन्वर्टर, बैटरी, सात पंखे, पानी की लेजम पाइप, चार ट्यूबलाइट, सात बल्ब, छह प्लास्टिक की कुर्सी और रिकॉर्ड के अलावा जरूरी दवाएं भी चोरी कर ले गए। पूर्व में भी चोरों ने इस तरह की घटना को अंजाम दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। नतीजा, चोरों ने फिर इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed