{"_id":"68a4ab6b2fe19298bd07ecbd","slug":"drones-seen-flying-in-the-dark-of-night-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"साजिश या शरारत: रात के अंधेरे में उड़ते देखे ड्रोन, मची खलबली, हाथों में लाठी-डंडे लेकर दे रहे पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साजिश या शरारत: रात के अंधेरे में उड़ते देखे ड्रोन, मची खलबली, हाथों में लाठी-डंडे लेकर दे रहे पहरा
Tue, 19 Aug 2025 10:21 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 19 Aug 2025 10:21 PM IST
सार
गर्मी के मौसम में लोगों को छत पर सोने या बैठने से भी डर लग रहा है। ड्रोन के आने के दौरान ग्रामीण अब रात में हाथों में लाठी-डंडे लेकर पहरा भी दे रहे हैं। ड्रोन की बार-बार गांवों में उड़ान और ग्रामीणों की आशंकाओं के कारण स्थिति गंभीर हो गई है।
विज्ञापन
ड्रोन
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सादाबाद क्षेत्र में रात के अंधेरे में उड़ते संदिग्ध ड्रोन देखकर ग्रामीणों में खलबली मच गई। लगातार तीन रातों से आसमान में दिखाई दे रहे ड्रोन ग्रामीणों के लिए चिंता का विषय बन गए हैं। उन्हें डर है कि अपराधी ड्रोन से तस्वीरें लेकर चोरी की साजिश रच सकते हैं।
विज्ञापन
ग्रामीण पुलिस-प्रशासन से ड्रोन उड़ाने वालों की पहचान करने और उनके इरादे जानने की मांग कर रहे हैं। क्षेत्र के गांव कुरसंडा, मोतीगढ़ी, थलूगढ़ी, नगला काठ के अलावा गांव गीगला आदि में भी पिछले तीन दिन से आसमान में रोजाना शाम को ड्रोन उड़ते देखे जा रहे हैं। मंगलवार को भी यह ड्रोन उड़ते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन
गर्मी के मौसम में लोगों को छत पर सोने या बैठने से भी डर लग रहा है। ड्रोन के आने के दौरान ग्रामीण अब रात में हाथों में लाठी-डंडे लेकर पहरा भी दे रहे हैं। ड्रोन की बार-बार गांवों में उड़ान और ग्रामीणों की आशंकाओं के कारण स्थिति गंभीर हो गई है। फिलहाल पूरा इलाका निगरानी और दहशत के साए में है। इधर, पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह घटना किसी साजिश का हिस्सा है या फिर किसी की शरारत है।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत गीगला के प्रधान देवेश शर्मा ने बताया कि उनकी ग्राम पंचायत में भी पिछले कुछ दिनों से ड्रोन रात के समय आठ बजे से रात 12 बजे के मध्य आ रहे हैं और घरों के ऊपर उड़ते दिखाई दे रहे हैं। इससे गांव के लोगों में भय व्याप्त है। उन्होंने भी इन ड्रोन उड़ाने वालों का पता लगाकर इनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।