{"_id":"6a02403e5a4c9690d60f3237","slug":"drizzle-likely-on-may-12-and-14-strong-winds-expected-hathras-news-c-56-1-sali1016-148407-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: 12 व 14 मई को बूंदाबांदी के आसार, चलेंगी तेज हवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: 12 व 14 मई को बूंदाबांदी के आसार, चलेंगी तेज हवाएं
Tue, 12 May 2026 02:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 12 May 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
जिले में मंगलवार से मौसम फिर बदल सकता है। मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी पांच दिनों तक हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। 12 और 14 मई को स्थानीय स्तर पर तेज हवाओं के साथ छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है।
कृषि मौसम तकनीकी अधिकारी ने बताया कि 12 और 14 मई को धूल भरी तेज हवाएं चल सकती हैं और हल्की बारिश (बूंदाबांदी) होने के आसार हैं। सप्ताह के बाकी दिनों में बारिश की कोई संभावना नहीं है, हालांकि बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।
कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि स्थानीय स्तर पर होने वाली इस बूंदाबांदी और तेज हवाओं को देखते हुए किसान अपनी कटी हुई फसलों और खलिहानों में रखे अनाज को सुरक्षित स्थानों पर ढंककर रखें। आगामी दिनों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है।