फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Driver killed in collision between truck and canter

Hathras Accident: ट्रक और कैंटर की भिड़ंत, चालक की मौत, पत्नी व तीन बच्चों को बिलखते छोड़ा

Fri, 12 Dec 2025 03:30 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 12 Dec 2025 03:30 PM IST
सार

विनोद कुमार कैंटर लेकर आगरा जा रहे थे। हाथरस पहुंचने पर हतीसा बाईपास पुल के पास सामने से 12 टायर वाला ट्रक आ रहा था। अचानक इस ट्रक का टायर फट गया, जिससे अनियंत्रित होकर ट्रक कैंटर से टकरा गया। कैंटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Driver killed in collision between truck and canter
मृतक कैंटर चालक विनोद कुमार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़-आगरा हाईवे पर 11 दिसंबर सुबह ट्रक और कैंटर की भिड़ंत हो गई, इसमें अलीगढ़ निवासी कैंटर चालक की मौत हो गई। हतीसा बाईपास के पास टायर फटने के कारण आगरा से आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे इस कैंटर से टकरा गया था। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया।

विज्ञापन


अलीगढ़ के महुआ खेड़ा थाना क्षेत्र के गांव भरतुआ निवासी विनोद कुमार (32) सुबह कैंटर लेकर आगरा जा रहे थे। हाथरस पहुंचने पर हतीसा बाईपास पुल के पास सामने से 12 टायर वाला ट्रक आ रहा था। बताते हैं कि अचानक इस ट्रक का टायर फट गया, जिससे अनियंत्रित होकर ट्रक कैंटर से टकरा गया। चालक की साइड ही ट्रक टकराया, जिससे कैंटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


इस घटना से हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया। इधर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया गया। पुलिस ने परिवार को खबर की। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। विनोद अपने पीछे पत्नी व तीन बच्चों को छोड़ गया है। एसएचओ हाथरस गेट अरविंद राठी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed