{"_id":"6952e52c9d42c520d402f069","slug":"drinking-water-supply-stalled-in-many-villages-of-kursanda-panchayat-hathras-news-c-2-1-ald1025-873676-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: कुरसंडा पंचायत के कई गांवों में पेयजल आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: कुरसंडा पंचायत के कई गांवों में पेयजल आपूर्ति ठप
विज्ञापन
ग्राम पंचायत कुरसंडा क्षेत्र के कई गांवों में पेयजल आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव में बनी जल निगम की टंकी से मीठे पानी की आपूर्ति लंबे समय से नहीं हो पा रही है। इस संबंध में गांव निवासी बनी सिंह पहलवान ने उपजिलाधिकारी से शिकायत कर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है।
बनी सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत कुरसंडा के अंतर्गत नगला सिधारी, नगला दयाल, नगला मोहन, गढ़ी आशा और नगला गिरधारी सहित कुल सात गांवों में जल निगम की टंकी से पानी की सप्लाई नहीं पहुंच रही है। ग्रामीण हैडपंपों से पानी भरने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पानी की सप्लाई छोड़ने में लापरवाही बरती जा रही है, वहीं ऊंचाई पर बने घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है।
पूर्व में शिकायत के बाद कुछ समय के लिए आपूर्ति बहाल हुई थी, लेकिन अब फिर से बंद है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रूपेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें गांव में पानी नहीं पहुंचने की कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि शिकायत आती है तो उसका समाधान कराया जाएगा।