फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Draw a million missed wrestling

बराबरी पर छूटी एक लाख की कुश्ती

Fri, 09 Sep 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Fri, 09 Sep 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Draw a million missed wrestling
कुश्ती दंगल में जोर आजमाइश करते पहलवान। - फोटो : amar ujala
अखिल भारतीय कुश्ती दंगल में गुरुवार की देर रात तक दंगल प्रेमी लोग मेला पंडाल में एकत्रित रहे। दंगल की आखिरी एक लाख रुपये की कुश्ती नीरज पहलवान दिल्ली व शिब्बो पहलवान मथुरा के बीच हुई। निर्धारित समय पूरा होने तक कोई भी पहलवान एक दूसरे को चित नहीं कर सका और कुश्ती बराबर रही।
विज्ञापन


आखिरी कुश्ती का हाथ जिलाधिकारी अविनाशकृष्ण सिंह ने मिलवाया। 11 हजार रुपये की पप्पू नरेश अखाड़ा दिल्ली व मानी पहलवान पंबाज, शैलू पवन व्यायामशाला व अमित दिल्ली की कुश्ती भी बराबर रहीं। 5100 रुपये की मोनू पहलवान दिल्ली व सचिन पहलवान बिसावर की कुश्ती भी बराबर रही। 5000 रुपये की सुमित दिल्ली व सुभाष मथुरा, 4100 रुपये की प्रदीप सोनीपत व वाजिद हाथरस, अंकित दिल्ली व वीरपाल मई की कुश्ती बराबरी पर छूटीं।
विज्ञापन


3100 रुपये की दिनेश दिल्ली व बबलू एटा के बीच हुई कुश्ती में बबलू विजेता रहे। 2500 रुपये की मानु कूमरपुर व विनोद पीपल ताला की कुश्ती में विनोद विजयी रहे। दंगल संयोजक अतुल अग्रवाल के नेतृत्व में दंगल में आए प्रमुख लोगों को तस्वीर व पटका पहनाकर जोशीला स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर एडीएम एएच कर्नी, तहसीलदार सदर कमलेश गोयल, एआरटीओ उदय सिंह, कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, धर्मेंद्र अग्रवाल, रजत अग्रवाल, प्रशांत यादव, राकेश अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, राजू शर्मा, कपिल अग्रवाल, सुमित अग्रवाल आदि शामिल थे। संचालन अतुल आंधीवाल एडवोकेट, बनी सिंह पहलवान, सोनू पहलवान ने संयुक्त रूप से किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed