फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   DPRO expressed objection on PD order

Hathras: वित्तीय चार्ज के बावजूद एडीओ पंचायत को दिया अतिरिक्त प्रभार, पीडी के आदेश पर डीपीआरओ ने जताया एतराज

Mon, 11 Sep 2023 10:53 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 11 Sep 2023 10:53 PM IST
सार

24 अगस्त से छह सितंबर तक जिला पंचायतराज अधिकारी प्रशिक्षण के लिए मुख्यालय बाहर गई थीं। पीडी ने प्रशासनिक अधिकारों का प्रयोग करते हुए ग्राम पंचायत अधिकारी विश्वमित्र को प्रभारी एडीओ पंचायत सिकंदराराऊ नामित करने के आदेश जारी कर दिए। 

विज्ञापन
DPRO expressed objection on PD order
हाथरस विकास भवन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस के जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक ने वित्तीय चार्ज होने के बावजूद ब्लॉक सिकंदराराऊ में एडीओ पंचायत का अतिरिक्त प्रभार देने के आदेश जारी कर दिए। छुट्टी से लौटीं डीपीआरओ सुबोध जोशी ने इस आदेश पर आपत्ति जताते हुए इसे निरस्त करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी को पत्र लिखा है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि आहरण-वितरण अधिकारी का चार्ज होने के बावजूद प्रशासनिक अधिकारों का प्रयोग करके इस तरह का आदेश जारी करना नियम संगत नहीं है। 24 अगस्त से छह सितंबर तक जिला पंचायतराज अधिकारी प्रशिक्षण के लिए मुख्यालय बाहर गई थीं। इस दौरान उनके पद के वित्तीय कार्यों के निर्वहन का जिम्मा परियोजना निदेशक राजेश कुमार कुरील और प्रशासनिक दायित्वों के निर्वहन का जिम्मा अपर जिला पंचायतराज अधिकारी राकेश बाबू को सौंपा गया था, लेकिन पीडी ने प्रशासनिक अधिकारों का प्रयोग करते हुए ग्राम पंचायत अधिकारी विश्वमित्र को प्रभारी एडीओ पंचायत सिकंदराराऊ नामित करने के आदेश जारी कर दिए। 
विज्ञापन


डीपीआरओ ने इस पर आपत्ति जताते हुए मुख्य विकास अधिकारी को पत्र लिखा है और नियम विरुद्ध तरीके से किए गए इस आदेश को निरस्त करने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed